ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

स्टैमफोर्ड में कैंसर मरीजों के लिए फंडरेजिंग अभियान में GOPIO-CT ने दिया योगदान

GOPIO-CT चैप्टर पिछले 14 वर्षों से इस तरह के आयोजनों में हिस्सा ले रहा है। इस साल GOPIO-CT की तरफ से 5,000 डॉलर से अधिक का दान दिया गया है।

फंडरेजिंग अभियान के दौरान वॉकाथॉन का भी आयोजन किया गया। / Image : GOPIO-CT

अमेरिका में कनेक्टिकट के स्टैमफोर्ड हॉस्पिटल में बैनेट कैंसर सेंटर के लिए फंडरेजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें GOPIO-CT यानी ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपल्स ऑफ इंडियन ओरिजिन के कनेक्टिकट चैप्टर के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

अभियान के दौरान स्टैमफोर्ड के मिल रिवर पार्क में वॉकाथॉन का भी आयोजन किया गया। इसमें भी GOPIO-CT के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और कैंसर से बचाव का संदेश दिया। 

स्टैमफोर्ड के मिल रिवर पार्क में वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। / Image : GOPIO--CT

इस अभियान के दौरान जो फंड जुटाया जा रहा है, उसका इस्तेमाल कैंसर के मरीजों की देखभाल और अस्पताल में उनके परिजनों के ठहरने आदि की सुविधाओं में किया जाना है। 

बैनेट कैंसर सेंटर की तरफ से मरीजों को इलाज के लिए घर से लाने-ले जाने, न्यूट्रीशन काउंसलिंग, एक्यूपंक्चर और अन्य सेवाओं का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। इसका खर्च भी इसी फंड से किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम के प्रायोजकों में अन्य निगमों एवं गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ GOPIO-CT भी शामिल रहा। GOPIO-CT के सदस्यों ने निजी तौर पर भी रकम इकट्ठा की। 

GOPIO-CT चैप्टर पिछले 14 वर्षों से इस तरह के आयोजनों में हिस्सा ले रहा है। इस साल GOPIO-CT की तरफ से 5,000 डॉलर से अधिक का दान दिया गया है। कार्यक्रम का संयोजन GOPIO-CT की बोर्ड मेंबर अनीता माथुर ने किया।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in