ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मुंबई में Tesla का पहला भारतीय शोरूम, 15 जुलाई से होगा शुरू

टेस्ला ने भारतीय बाजार में आने की तैयारी पूरी कर ली है। अमेरिकी कंपनी के पहले शोरूम की शुरुआत 15 जुलाई से होने जा रही है।

 टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन /

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण करने वाली अमेरिकी कंपनी का शोरूम मुंबई में शुरू हो जा रहा है। इस शोरूम को एक्सपीरिंस सेंटर (Experience Center) नाम दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण में टेस्ला अपने मॉडल Y SUVs को ला रही है, जो शंघाई फैक्ट्री से इंपोर्ट की गई है। भारत में इस इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत  करीब 48 लाख रुपए बताई जा रही है। टेस्ला ने अपने शोरूम को लेकर इस साल मार्च में ही एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी ने मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 4,000 वर्ग फीट के रिटेल स्पेस के लिए लीज साइन की थी। 

टेस्ला के नए भारतीय स्टोर को लेकर रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शंघाई फैक्ट्री से पांच मॉडल Y  वाहन मुंबई में टेस्ला के शोरूम में पहुंच चुके हैं। जिनकी कीमत 27.7 लाख रुपए है। इन पर ₹21 लाख से ज्यादा का इम्पोर्ट ड्यूटी लगाई गई है। यानी भारत में टेस्ला के उपलब्ध वाहन की  कीमत 48 लाख रुपए होगी। ये ड्यूटी भारत के टैरिफ के हिसाब से है, जो 70 प्रतिशत है। ये टैरिफ $40,000 से कम कीमत वाली इंपोर्टेड वाहनों पर लगाई जाती है। 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस साल मार्च में एक रिपोर्ट में बताया था कि एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी ने भारत में अपनी बिक्री शुरू करने के लिए मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने के लिए एक लीज़ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 

मुंबई में 15 जुलाई से शुरू होगा टेस्ला का शो रूम
मुंबई के बांद्रा कुर्ला में 15 जुलाई से शुरू हो रहा शो रूम भारतीयों के लिए  नेक्ट टेक्नोलॉजी का एक नया अनुभव कराएगा। ऐसे में इसे एक्सपीरिंस सेंटर (Experience Center) नाम दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Mpox पर डॉ. वैथिलिंगराजा की अहम रिसर्च, INH देगा $35 लाख का अनुदान

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related