ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : सर्वे में 7 बड़े स्टेट्स में से 6 में बाइडन को ट्रंप ने पछाड़ा

ये परिणाम 2020 के चुनाव परिणामों के विपरीत हैं जिसमें बाइडन ने छह राज्यों में बहुमत का समर्थन हासिल किया था। जबकि ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना पर कब्जा कर लिया था।

सात राज्यों में हुए इस सर्वे में से 6 पर मौजूदा राष्ट्रपति बाइडन पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से पीछे चल रहे हैं। / NIA

अमेरिका में नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक सर्वे किया गया है। इसमें जो नतीजे आए हैं वो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदा राष्ट्रपति बाइडन पर बढ़त दिखा रहे हैं। सात राज्यों में हुए इस सर्वे में से 6 पर बाइडन पीछे चल रहे हैं। वे बस मिशिगन में ट्रंप से दो अंकों की बढ़त लिए हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले सात में से छह राज्यों में मौजूदा राष्ट्रपति बाइडन पर महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। ब्लूमबर्ग न्यूज/मॉर्निंग कंसल्ट स्विंग स्टेट पोल के अनुसार, ट्रंप को चार राज्यों में बाइडन पर साफ बढ़त हासिल है। ब्लूमबर्ग न्यूज/मॉर्निंग कंसल्ट पोल ने 8-15 अप्रैल के बीच सात स्विंग राज्यों में 4,969 रजिस्टर्ड मतदाताओं का ऑनलाइन सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में सभी स्विंग राज्यों में 1 प्रतिशत की गलती का मार्जिन है।

सर्वेक्षण के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना में 10 अंक की बढ़त (51 प्रतिशत -41 प्रतिशत), नेवादा में आठ अंक की बढ़त (51 प्रतिशत -43 प्रतिशत), एरिजोना में सात अंक की बढ़त (49 प्रतिशत -42 प्रतिशत) और जॉर्जिया में छह अंक की बढ़त (49 प्रतिशत -43 प्रतिशत) हासिल की है।

हालांकि विस्कॉन्सिन (48 प्रतिशत -44 प्रतिशत) और पेंसिल्वेनिया (47 प्रतिशत -46 प्रतिशत) में ट्र्रप की बढ़त का अंतर कम है, बस सर्वेक्षण के मार्जिन का अंदर है। जबकि मिशिगन में बाइडन ने ट्रंप पर दो अंकों की बढ़त (47 फीसदी से 45 फीसदी) हासिल कर रखी है।

बताया गया है कि ये परिणाम 2020 के चुनाव परिणामों के विपरीत हैं जिसमें बाइडन ने छह राज्यों में बहुमत का समर्थन हासिल किया था। जबकि ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना पर कब्जा कर लिया था।
सात राज्यों में 49 प्रतिशत मतदाताओं के लिए ट्रंप पसंदीदा उम्मीदवार थे।

हालांकि, अन्य उम्मीदवारों को शामिल करने के साथ ट्रंप का मतदाता आधार 45 प्रतिशत तक गिर गया, जिसमें बाइडन को 40 और स्वतंत्र रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर को 7 प्रतिशत वोट शेयर मिला था। इन राज्यों में मतदाताओं के लिए प्रमुख मुद्दे अर्थव्यवस्था की स्थिति थे, उसके बाद इमिग्रेशन और गर्भपात और तीसरा थका हुआ लोकतंत्र था।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in