ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शिकागो में धर्म साहित्य महोत्सव का आयोजन 24 अगस्त को

महोत्सव में दुनिया भर के लेखकों, सार्वजनिक बुद्धिजीवियों, कार्यकर्ताओं और विद्वानों की जमात विचारोत्तेजक बातचीत में शामिल होगी।

 यह महोत्सव विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका द्वारा समान विचारधारा वाले भागीदारों के सहयोग से आयोजित किया गया है। यह महोत्सव विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका द्वारा समान विचारधारा वाले भागीदारों के सहयोग से आयोजित किया गया है। / VHPA

धर्म लिट फेस्ट (धर्म साहित्य महोत्सव) शनिवार, 24 अगस्त को शिकागो में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में साहित्यिक और व्यावहारिक विषयों पर रोचक संवाद शृंखलाओं का आयोजन होगा। विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (VHPA) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह महोत्सव भारत की ज्ञान विरासत और साहित्य के भारतीय उपमहाद्वीप को आकार देने की भूमिका के साथ ही उसके वैश्विक संस्कृति और विचार पर असर को रेखांकित करेगा। 

यह महोत्सव VHPA द्वारा कई समान विचारधारा वाले भागीदारों के सहयोग से आयोजित किया गया है। इसका आयोजन वोजिक कॉन्फ्रेंस सेंटर, हार्पर कॉलेज, 1200 डब्ल्यू अल्गोंक्विन रोड, पैलेटिन, आईएल 60067 में किया जाएगा। 

महोत्सव में दुनिया भर के लेखकों, सार्वजनिक बुद्धिजीवियों, कार्यकर्ताओं और विद्वानों की जमात विचारोत्तेजक बातचीत में शामिल होगी। उपस्थित लोगों को हिंदू दर्शन की गहराई में जाने, प्राचीन ग्रंथों की बारीकियों का पता लगाने और समकालीन आवाजों की खोज करने का मौका मिलेगा जो साहित्यिक परिदृश्य को आकार देती रहती हैं। पैनल चर्चाओं की एक श्रृंखला का नेतृत्व पैनलिस्टों के एक विविध समूह द्वारा किया जाएगा। हरेक विद्वान और चिंतक का अपना अद्वितीय दृष्टिकोण होगा। 

आयोजकों का कहना है कि धर्म साहित्य महोत्सव समान विचारधारा वाले व्यक्तियों से जुड़ने, विचार साझा करने और धर्म का उत्सव मनाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करने जा रहा है। आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए https://stophindudvesha.org पर तलाश की जा सकती है। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?