ADVERTISEMENTs

ब्रिक्स ने सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार का आह्वान किया

संयुक्त घोषणा में UNSC के स्थाई सदस्य रूस और चीन ने भारत और ब्राजील की संयुक्त राष्ट्र और उसकी सुरक्षा परिषद में बड़ी भूमिका की दावेदारी का समर्थन दोहराया है।

सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री मोदी। / MEA,India

ब्राजील में जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार का आह्वान किया है। ब्रिक्स नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यूएन खासकर इसकी सुरक्षा परिषद (UNSC) को और ज्यादा लोकतांत्रिक, प्रतिनिधित्व प्रभावी और विकासशील देशों के लिए समान अवसर वाला बनाया जाए। 

इसके साथ ही संयुक्त घोषणा में UNSC के स्थाई सदस्य रूस और चीन ने भारत और ब्राजील की संयुक्त राष्ट्र और उसकी सुरक्षा परिषद में बड़ी भूमिका की दावेदारी का समर्थन दोहराया है।

ब्रिक्स नेताओं ने अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के विकासशील देशों की वैध आकांक्षाओं का भी समर्थन दिया और कहा कि सुरक्षा परिषद को ऐसा बनाना होगा जिससे वह आज की वैश्विक चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सके। 

ताकि ग्लोबल साउथ को मिले मजबूती
ब्रिक्स नेताओं ने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार के जरिए ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों की आवाज को और ताकत मिलनी चाहिए। इतना ही नहीं इस घोषणा में अफ्रीकी देशों की मांगों को भी मान्यता दी गई।

17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रियो डी जेनेरियो घोषणा को अपनाया गया...

  • नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार के लिए समर्थन दोहराया, ताकि इसे और अधिक लोकतांत्रिक, प्रतिनिधि प्रभावी और कुशल बनाया जा सके तथा परिषद की सदस्यता में विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके, ताकि यह मौजूदा वैश्विक चुनौतियों का पर्याप्त रूप से जवाब दे सके। (पैरा 6) 
  • सदस्य देशों ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार से वैश्विक दक्षिण की आवाज बुलंद होगी
  • उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में, जिसमें इसकी सुरक्षा परिषद भी शामिल है, बड़ी भूमिका निभाने की ब्राजील और भारत की आकांक्षाओं के लिए समर्थन दोहराया

भारत की कोशिशें
भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट की दावेदारी कर रहा है। कई सदस्य देशों का उसको समर्थन भी हासिल है लेकिन अभी इम मोर्चे पर भारत को कामयाबी नहीं मिली है। अभी सुरक्षा परिषद में 15 देश हैं। इनमें से 5 स्थायी सदस्य हैं जिनके पास वीटो पावर है। 

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video