ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

OFBJP शिकागो ने अमेरिका में मनाया दिल्ली चुनावों में बीजेपी की जीत का जश्न

OFBJP शिकागो के कोऑर्डिनेटर राकेश मल्होत्रा ने दिल्ली के चुनाव नतीजों को प्रवासी भारतीयों के लिए ऐतिहासिक बताया।

ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ राजनेता डॉ नजमा हेपतुल्ला रहीं। / Courtesy Photo

अमेरिका में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (OFBJP) के शिकागो चैप्टर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का जश्न मनाया। इस आयोजन में कई बीजेपी समर्थक संगठनों और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. नजमा हेपतुल्ला रहीं।  

डॉ. नजमा हेपतुल्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 2014 से 2016 तक अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री रही हैं। 2016 से 2021 तक उन्होंने मणिपुर की राज्यपाल  के रूप में भी सेवाएं दी हैं।  

नजमा हेपतुल्ला एक अनुभवी नेता और सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारों की पैरोकार हैं। उन्होंने लंबे समय तक राज्यसभा की उपाध्यक्ष रही हैं। उन्होंने बीजेपी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। 

शिकागो इवेंट में उनकी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक "इन पर्सूट ऑफ डेमोक्रेसी: बियॉन्ड पार्टी लाइन्स" का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता से भरे देश में लोकतंत्र के अलावा कोई अन्य शासन प्रणाली नहीं हो सकती। अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों, धर्मों, यहां तक कि खान-पान और पहनावे के साथ, लोकतंत्र ही हमारा एकमात्र सहारा है। 

महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए नजमा ने कहा कि भारतीय संस्कृति को विदेशों में जीवंत बनाए रखने में हमारी महिलाओं का बड़ा योगदान है। अमेरिका में रहने के बावजूद यहां महिलाएं ने अपनी परंपराओं को सहेजकर रखा है जबकि पुरुष पैंट-शर्ट में ढल गए। 

OFBJP की नेशनल सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर निर्मला रेड्डी ने दिल्ली में बीजेपी की जीत को सुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों की विजय करार दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल बीजेपी की नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों की जीत है जिन्होंने दूरदर्शी, राष्ट्रवादी और महान नेतृत्व को मौका दिया। यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं बल्कि सनातन धर्म और भारत के विकास की भी विजय है।  

OFBJP शिकागो के कोऑर्डिनेटर राकेश मल्होत्रा ने दिल्ली के चुनाव नतीजों को प्रवासी भारतीयों के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 10 वर्षों से कुप्रशासन था। चूंकि दिल्ली भारत की राजधानी है इसलिए हमें गर्व है कि अब यह सही हाथों में है। हमें उम्मीद है कि इस जीत से दिल्ली के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in