ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बिल गेट्स ने भारत को बताया एक तरह की प्रयोगशाला, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

भारतीय लोगों को बिल गेट्स की यह बात बुरी लगी और उनकी आलोचना शुरू हो गई। यूजर्स इस बात को लेकर नाराज दिखे कि उन्होंने भारत का कमतर आकलन किया।

 माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ और परोपकारी बिल गेट्स  माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ और परोपकारी बिल गेट्स / X@Bill Gates

माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ और परोपकारी बिल गेट्स ने भारत को एक तरह की प्रयोगशाला बताया और कहा कि हम वहां नए-नए परीक्षण कर सकते हैं। लेकिन उनकी इस बात से सोशल मीडिया पर लोग आग बबूला हो उठे।

खासकर भारतीय लोगों को उनकी यह बात बुरी लगी। लोगों ने गेट्स की आलोचना शुरू कर दी। यूजर्स इस बात को लेकर नाराज दिखे कि उन्होंने भारत का कमतर आकलन किया। 

रीड हॉफमैन के साथ एक पॉडकास्ट में गेट्स ने भारत को प्रयोगशाला कहा था। पॉडकास्ट में गेट्स ने कहा कि भारत एक ऐसे देश का उदाहरण है जहां बहुत सी चीजें कठिन हैं। स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में सुधार तो हो रहा है मगर चीजें काफी स्थिर हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां कई चीजों का प्रयोग किया जा सकता है। 

बिल गेट्स का यह पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूटा। एक यूजर ने लिखा- गेट्स के लिए भारत एक प्रयोगशाला है और हम भारतीय उनके लिए गिनी पिग्स हैं। मैं नहीं जानता हम कब जागेंगे।

दूसरे यूजर ने कहा- इस आदमी ने सरकार से लेकर विपक्ष और मीडिया तक को मैनेज कर लिया है। उनका कार्यालय यहां बिना एफसीआरए के काम कर रहा है। हमारी शिक्षा प्रणाली ने उन्हें हीरो बना दिया है। 

कुछ लोग समर्थन में भी
हालांकि इस पूरे मामले पर कुछ लोगों ने उनके समर्थन में भी पोस्ट किया। एक यूजर ने कहा कि भारत में टीके के लिए किसी तरह की गिनी पिग शैली का इस्तेमाल नहीं हो रहा।  

यह भी कहा था गेट्स ने
अपने पॉडकास्ट में बिल गेट्स ने भारत में अपनी कुछ परियोजनाओं का भी खुलासा किया था। बिल गेट्स ने उसी पॉडकास्ट में कहा कि हमारा सबसे बड़ा गैर-अमेरिकी कार्यालय भारत में है और दुनिया में हम सबसे अधिक पायलट परियोजनाएं भारत में अपने साझेदारों के साथ शुरू कर रहे हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?