ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका के भारतीय समुदाय ने शिकागो में मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

समारोह में AIA समिति के सम्मानित सदस्यों और समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आसपास के कार्यालयों से आए भारतीय मूल के लोगों और राहगीरों को इस उत्सव में शामिल होते देखना आनंददायक रहा।

 डाले प्लाजा में AIA का स्वतंत्रता दिवस उत्सव।  डाले प्लाजा में AIA का स्वतंत्रता दिवस उत्सव। / Asian Media USA

अमेरिका में पिछले सप्ताह भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोहों की धूम रही। इसी क्रम में 12 अगस्त को एसोसिएशन ऑफ इंडियंस इन अमेरिका (AIA) आईएल-चैप्टर ने डाले प्लाजा में भारत की आजादी का जश्न मनाया। उत्सव की शोभा शिकागो में भारत के उप महावाणिज्यदूत श्री टी. भूटिया और कुक काउंटी की कोषाध्यक्ष सुश्री मारिया पप्पस ने बढ़ाई।

ध्वजारोहण धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में AIA समिति के सम्मानित सदस्यों और समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आसपास के कार्यालयों से आए भारतीय मूल के लोगों और राहगीरों को इस उत्सव में शामिल होते देखना आनंददायक रहा। 

AIA के स्वतंत्रता दिवस समारोह में 150 लोगों की भागीदारी रही। इस मौके पर शिकागो की उभरती युवा कलाकार खुशी जैन द्वारा राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीतों का सुंदर गायन किया। रशिका बेंडेकर और कबिता डे के शास्त्रीय नृत्य तथा मधु आर्य और उनकी टीम के पंजाबी नृत्य ने कार्यक्रम में जान डाल दी।

मारिया पप्पस ने अपने संबोधन में भारतीय समुदाय के अमेरिका में योगदान को रेखांकित किया। इसी के साथ सुश्री मारिया ने शिकागोलैंड में AIA के योगदान का भी उल्लेख किया। वहीं, टीडी भूटिया ने अपने संबोधन में अमेरिका-भारत मित्रता में भारत के योगदान और अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय तथा अमेरिका में भारतीय छात्र समुदाय के योगदान के बारे में भी बात की। उनकी सरल लेकिन बेहद प्रभावशाली बातें काफी सराही गईं।
 
कार्यक्रम में चेयरमैन सलिल मिश्रा, अध्यक्ष लूसी पांडे का संबोधन, उपाध्यक्ष नीलाभ दुबे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे का धन्यवाद ज्ञापन और हिना त्रिवेदी द्वारा मारिया पप्पस का परिचय दिया गया। समारोह के केंद्र में मास्टर शबाना रहमान रहीं। किमिको मेहता ने मतदान के महत्व पर रोशनी डाली। 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में AIA अध्यक्ष लूसी पांडे का संबोधन। / Asian Media USA

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?