ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मध्य पूर्व में हालात सामान्य होते ही एयर इंडिया ने बहाल की उड़ानें

हाल ही में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के चलते एयर इंडिया ने कई रूट्स पर अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं।

एयर इंडिया विमान / Wikipedia

मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र दोबारा खुलने के साथ ही एयर इंडिया ने आज से अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि 25 जून से अधिकांश उड़ानें पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी। हाल ही में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के चलते एयर इंडिया ने कई रूट्स पर अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं। लेकिन अब स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होते देख एयरलाइन ने उड़ानें दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है।

किन मार्गों पर फिर शुरू होंगी उड़ानें?
मध्य पूर्व: आज से चरणबद्ध उड़ानों की शुरुआत, 25 जून से सामान्य संचालन।

यूरोप: पहले से रद्द की गई उड़ानें आज से धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं।

अमेरिका और कनाडा (ईस्ट कोस्ट): जल्द से जल्द उड़ानों की बहाली का प्रयास, योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- भारत-चीन में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा

कुछ उड़ानों में हो सकती है देरी
एयर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ उड़ानों में देरी या रद्दीकरण संभव है क्योंकि कुछ रूट्स पर अब भी लंबा री-रूटिंग और अतिरिक्त उड़ान समय लग सकता है। एयरलाइन ने कहा है कि वह यात्रियों को नियमित अपडेट देती रहेगी और कोशिश करेगी कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

असुरक्षित हवाई क्षेत्र से बचाव
कंपनी ने यह भी दोहराया है कि एयर इंडिया उन हवाई क्षेत्रों से अब भी परहेज करेगी, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से खतरे वाला आंका गया है। यात्रियों, कर्मचारियों और विमानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयर इंडिया ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही यह सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Comments

Related