ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

खन्ना के बाद अब थानेदार, ट्रंप को हटाने की रखी मांग

थानेदार ने लिखा कि 15 महीनों से देश संकट में है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो इतिहास इसे गलत मानेगा।

 कांग्रेसमैन श्री थानेदार कांग्रेसमैन श्री थानेदार / Wikimedia commons

कांग्रेस सदस्य श्री थानेदार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैबिनेट से अपील की है कि उन्हें 25वें संशोधन के तहत पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रंप का व्यवहार खतरनाक रहा है। मिशिगन के डेमोक्रेट नेता थानेदार ने ट्रंप के कैबिनेट के 16 सदस्यों को पत्र लिखा और कहा कि ट्रंप द्वारा ईरान को खत्म करने की धमकी और अन्य कदम चिंता का कारण हैं।

थानेदार ने लिखा कि 15 महीनों से देश संकट में है। अब कार्रवाई का समय है। लोगों को व्हाइट हाउस से जिम्मेदार व्यवहार की उम्मीद है। उन्होंने कैबिनेट से ट्रंप को अयोग्य घोषित कर हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो इतिहास इसे गलत मानेगा। 25वां संशोधन उपराष्ट्रपति और कैबिनेट को राष्ट्रपति को हटाने की शक्ति देता है। इसका इस्तेमाल पहले भी चर्चा में रहा है, खासकर 6 जनवरी 2021 की घटना के बाद से। 

थानेदार ने अपने पत्र में कई आरोप लगाए है। वह कहते हैं कि ट्रंप ने बिना अनुमति ईरान पर हमला किया। ट्रंप के बयान और वास्तविक स्थिति में अंतर है। ट्रंप ने बिना तैयारी के अमेरिका को संघर्ष में धकेला। इससे तेल संकट भी बढ़ गया। उन्होंने ट्रंप पर अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के फैसले असंगत और अव्यवस्थित हैं। ऐसे फैसले किसी जिम्मेदार नेता के नहीं हो सकते।

आपको बताएं कि थानेदार पहले भी ट्रंप के आलोचक रहे हैं। 2025 में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी थानेदार ने पेश किया था। अन्य डेमोक्रेट नेताओं ने भी ट्रंप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भारतीय मूल के सांसद रो खन्ना ने भी ट्रंप की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

Comments

Related