ADVERTISEMENT
वरिष्ठ संवाददाता
प्रदर्शनी शुरू हो चुकी है। / AANHPI
इस महीने को एशियाई अमेरिकी, मूल हवाईयन और प्रशांत द्वीपवासी (AANHPI) विरासत माह के रूप में मनाने के वास्ते अमेरिकी सीनेटर मैजी के. हिरोनो (डी-एचआई) ने एक चित्र प्रदर्शनी की मेजबानी के लिए स्मिथसोनियन एशियाई प्रशांत अमेरिकी केंद्र (APAC) के साथ साझेदारी की है। फोटो प्रदर्शनी दो हिस्सों में आयोजित है जिसमें वाशिंगटन, डी.सी. में रसेल सीनेट कार्यालय भवन के रोटुंडा में AANHPI समुदाय के प्रमुख सदस्यों को दर्शाया गया है।
प्रदर्शनी के पहले हिस्से के तहत 6-10 मई के बीच मूल हवाईयन और प्रशांत द्वीपसमूह समुदायों के दस आइकॉन शामिल हैं। दूसरे सप्ताह (13-17 मई, 2024) में एशियाई अमेरिकी समुदायों के 10 आइकॉन शामिल किये जाएंगे।
आयोजन को लेकर सीनेटर हिरोनो ने कहा कि APAC के सहयोग से इस प्रदर्शनी की मेजबानी करने और हमारे समुदाय के कई नेताओं की कहानियों को साझा करने में मदद करने पर मुझे गर्व है। पूरे मई माह में जब हम अपने समुदायों के ऐतिहासिक योगदान का जश्न मनाते हैं तो हम सभी के लिए अधिक समावेशी और न्यायसंगत भविष्य के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम करना जारी रखूंगा कि AANHPI समुदाय के सदस्यों और सभी लोगों को स्वतंत्र रूप से जीने, गरिमा और सम्मान के साथ रहने का अवसर मिले।
APAC की कार्यकारी निदेशक याओ-फेन यू ने कहा कि इस आयोजन की मेजबानी और सहयोग के लिए हम सीनेटर हिरोनो के आभारी हैं।
नेटिव हवाईयन और पैसिफिक आइलैंडर प्रदर्शनी में APAC की पुस्तक 'वी आर हेयर: 30 इंस्पायरिंग एशियन अमेरिकन्स एंड पैसिफिक आइलैंडर्स हू हैव शेप्ड द यूनाइटेड स्टेट्स' के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे और इसमें शामिल होंगे...
एशियाई अमेरिकी प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पोर्ट्रेट गैलरी संग्रह से चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे और इसमें शामिल होंगे...
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Already have an account? Log in
PREVIEW OF NEW INDIA ABROAD
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login