ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

पीएम मोदी का 'एक्स' पर जलवा, 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले वैश्विक नेता बने

पीएम मोदी एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। अन्य देशों के प्रमुख नेता भारी अंतर से पीछे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एक्स पर 3.81 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस तरह पीएम मोदी के मुकाबले उनके लगभग एक तिहाई फॉलोअर्स ही हैं।

 पीएम मोदी के एक्स अकाउंट में पिछले तीन वर्षों में लगभग 30 मिलियन यूजर्स की भारी बढोतरी हुई देखी है। पीएम मोदी के एक्स अकाउंट में पिछले तीन वर्षों में लगभग 30 मिलियन यूजर्स की भारी बढोतरी हुई देखी है। / X @narendramodi

अमेरिका को भले ही दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क माना जाता हो, लेकिन सोशल मीडिया पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा कायम है। यह एक बार फिर से साबित हुआ है, जब पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 100 मिलियन फॉलोअर वाले पहले वैश्विक नेता बन गए हैं।

इस तरह पीएम मोदी एक्स पर इस वक्त सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। अन्य देशों के प्रमुख नेता भारी अंतर से पीछे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एक्स पर 3.81 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस तरह पीएम मोदी के मुकाबले उनके लगभग एक तिहाई फॉलोअर्स ही हैं। दुबई के शासक शेख मोहम्मद के 1.12 करोड़ और पोप फ्रांसिस के 1.85 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 



पीएम मोदी ने एक्स पर 100 मिलियन फॉलोअर्स होने की जानकारी देते हुए लिखा कि एक्स पर सौ मिलियन पार! इस जीवंत मंच पर लोगों के साथ चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत सी यादों को संजोकर खुश हूं। उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह से एंगेजिंग समय बीतेगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (64.1 मिलियन), नेमार जूनियर (63.6 मिलियन) और लेब्रॉन जेम्स (52.9 मिलियन) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। वह टेलर स्विफ्ट (95.3 मिलियन), लेडी गागा (83.1 मिलियन) और किम कार्दशियन (75.2 मिलियन) जैसी हस्तियों से भी आगे हैं।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि पीएम मोदी भारत में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से भी काफी आगे हैं। राहुल गांधी (26.4 मिलियन), अरविंद केजरीवाल (27.5 मिलियन), अखिलेश यादव (19.9 मिलियन), ममता बनर्जी (7.4 मिलियन) और लालू यादव (6.3 मिलियन) फॉलोअर्स के साथ पीएम से बहुत पीछे हैं।

पीएम मोदी के एक्स अकाउंट में पिछले तीन वर्षों में लगभग 30 मिलियन यूजर्स की भारी बढोतरी हुई देखी है। पीएम मोदी का जलवा सिर्फ एक्स पर ही नहीं है, वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर लगभग 25 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 91 मिलियन से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?