ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

McDonald’s की आइकोनिक स्नैक रैप, 10 जुलाई को अमेरिका में लॉन्च

McDonald’s ने इस लॉन्च को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का फैसला किया है।

स्नैक रैप /

अमेरिका की मशहूर फास्ट फूड चेन McDonald’s ने अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। करीब 10 साल बाद उनका लोकप्रिय Snack Wrap फिर से मेन्यू में वापसी कर रहा है। यह बहुप्रतीक्षित रिटर्न 10 जुलाई से पूरे अमेरिका में लागू होगा।

McDonald’s ने इस लॉन्च को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि एशियाई संस्कृतियों में स्नैकिंग एक गहराई से जुड़ी आदत है और इस पैशन को सलाम करते हुए उन्होंने एक खास वेबसाइट लॉन्च की है – snackwrapfiles.com।

यह भी पढ़ें- भारतीय व्यंजनों के लिए दुबई के रेस्तरां को पहली बार तीन मिशेलिन

आपको क्या मिलेगा
बीटीएस (Behind the Scenes) कंटेंट, फैंस के ईमेल्स और ऐसे कई छुपे हुए खास पल, जिन्हें लॉन्च तक धीरे-धीरे उजागर किया जाएगा। McDonald’s के मुताबिक, Snack Wrap के चाहने वालों की दीवानगी और लगातार मांग ने इस प्रोडक्ट की वापसी में अहम भूमिका निभाई है।

Snack Wrap एक छोटा और क्रिस्पी चिकन रैप है, जिसमें लेट्यूस, चीज़ और खास सॉस के साथ टॉर्टिला में रैप किया गया चिकन होता है। यह हल्की भूख के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक है, और खासकर युवा वर्ग में बेहद लोकप्रिय रहा है।

Comments

Related