ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

निर्भया 2024: सहेली बोस्टन का वार्षिक फंडरेजिंग इवेंट 1 दिसंबर को, महिलाओं-बच्चों को मिलेगा सहारा

इवेंट के दौरान इकट्ठा अनुदान से आवास सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, कानूनी सहायता, बच्चों को सशक्त बनाने और महिलाओं को पैरों पर खड़ा होने में मदद संबंधी कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

महिलाओं एवं बच्चों का सपोर्ट करने वाले गैर-लाभकारी संगठन सहेली का सालाना फंडरेजर कार्यक्रम निर्भया 2024 आगामी 1 दिसंबर को बोस्टन में आयोजित किया जाएगा। 

फंडरेजर कार्यक्रम का आयोजन 15 मिडलसेक्स कैनाल पार्क, वोबर्न, मैसाचुसेट्स स्थित क्राउन प्लाजा बोस्टन में होगा। कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता अरुणा कृष्णमूर्ति और आनंद कृष्णमूर्ति करेंगे। रुचिका यादव और पोपी चर्नालिया मेजबानी करेंगे। 

बताया गया कि इवेंट के दौरान इकट्ठा किए गए अनुदान को महत्वपूर्ण सेवाओं में लगाया जाएगा। इन सेवाओं में आवास सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, कानूनी सहायता, बच्चों को सशक्त बनाना और महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करने संबंधी परामर्श कार्यक्रम शामिल हैं।

सहेली संगठन का काम महिलाओं और बच्चों को हिंसा मुक्त जीवन जीने में मदद करना है। यह घरेलू हिंसा झेलने वाली दक्षिण एशियाई महिलाओं को उनकी भाषा में संबंधित जानकारियां और सहायता सेवाएं भी प्रदान करता है।

यह संगठन शिक्षा, संसाधन और वकालत के जरिए लोगों का सपोर्ट करने और उनकी स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निर्भया फेडरेजिंग इवेंट इस मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिससे कार्यक्रमों और सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए धन जुटाया जाता है।

इवेंट की शाम को जीवंत बनाने के लिए प्रसिद्ध वर्ल्ड जैज़ एनसेंबल नटराज अपनी प्रस्तुति देंगे। 1987 में स्थापित नटराज भारतीय शास्त्रीय संगीत, पश्चिम अफ्रीकी लय और समकालीन जैज़ के अनोखे मेल के लिए चर्चित है। रागमाला पेंटिंग्स अलाइव उनका लेटेस्ट एल्बम है।

इस दौरान सैक्सोफोन पर फिल स्कार्फ, वायलिन व वायोला पर रोहन ग्रेगरी, तबला व पर्क्यूशन पर जेरी लीक, बेस पर माइक रिवार्ड और ड्रम पर बर्ट्राम लेहमैन जैसे कलाकार योगदान देंगे। 
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in