ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मुंज्या को 'तरस' आएगा? शरवरी के सिजलिंग अवतार ने मचाया धमाल

स्त्री के निर्माताओं की नई पेशकश मुंज्या फिल्म के पोस्टर और टीज़र ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। यूट्यूब पर इसका ट्रेलर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा था।

 मैडॉक फिल्म्स की मुंज्या फिल्म का तरस गाना लोगों को खासा लुभा रहा है।   मैडॉक फिल्म्स की मुंज्या फिल्म का तरस गाना लोगों को खासा लुभा रहा है। / Image provided

क्या मुंज्या को शरवरी पे 'तरस' आएगा? मैडॉक फिल्म्स की नई पेशकश मुंज्या के पहले गीत 'तरस' में शरवरी वाघ ने अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया है। 

नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद मैडॉक फिल्म्स ने इसका पहला गीत जारी किया है। इसमें शर्वरी अपने बैंगर बीट्स अंदाज में जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। 

स्त्री के निर्माताओं की तरफ से जारी मुंज्या फिल्म के पोस्टर और टीज़र ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। यूट्यूब पर इसका ट्रेलर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा था। ट्रेलर ने भी दर्शकों को खासा उत्साहित कर दिया है। अब इस गीत ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। 

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शरवरी वाघ के साथ मोना सिंह, अभय वर्मा, और सत्यराज समेत कई स्टार्स हैं। यह फिल्म 7 जून को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है।

मेकर्स का कहना है कि शर्वरी ने 'तरस' गाने के जरिए सिजलिंग अपीयरेंस दी है, जो निश्चित ही दर्शकों को पसंद आएगी। मुंज्या के इस डेब्यू गाने को सचिन-जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है। 

उनका कहना है कि मैडॉक फिल्म्स के साथ हमारा सफर काफी अच्छा रहा है। हमने कई यादगार हिट गीत बनाए हैं, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि ये एल्बम अपना जादू चलाएगी। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गीत को जैस्मीन सैंडलस ने आवाज दी है। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?