ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

फाइटर : बॉक्स ऑफिस पर सनसनी पैदा करने वाली इस फिल्म को देखने के सात सबब

पहला और सबसे बड़ा कारण तो यही है कि फिल्म में रितिक और दीपिका की दमदार जोड़ी है। दर्शकों को बॉलीवुड के इन दिग्गजों की दस्तक लुभा रही है। यही नहीं फिल्म में अनिल कपूर भी हैं और यह बताने की जरूरत नहीं है कि लोग अनिल कपूर को क्यों देखना चाहते हैं और पसंद करते हैं। 

 वर्ष 2024 के लिहाज से इस फिल्म की खासी प्रतीक्षा भी थी।  वर्ष 2024 के लिहाज से इस फिल्म की खासी प्रतीक्षा भी थी। / Image : X@Hrithik Roshan Fighter

भारत की सबसे बड़ी 'हवाई' एक्शन फिल्म 'फाइटर' को बॉक्स ऑफिस पर आश्चर्यजनक रूप से जबर्दस्त सफलता मिली है। अगर कॉमस्कोर के दावे पर यकीन करें तो फिल्म ने अपने रिलीज वीकेंड पर दुनिया की नंबर 1 फिल्म का स्थान हासिल हासिल किया है। 

वर्ष 2024 के लिहाज से इस फिल्म की खासी प्रतीक्षा भी थी। इस सिनेमैटिक मास्टरपीस को देखने जाने के और भी कई मजबूत कारण  हैं। तभी तो तेज गति वाली और एड्रेनालाईन-पंपिंग फिल्म आज के दर्शकों को पसंद आ रही है। यहां हम बताते हैं कि आपको यह फिल्म क्यों नहीं छोड़नी चाहिए। 

  • पहला और सबसे बड़ा कारण तो यही है कि फिल्म में रितिक और दीपिका की दमदार जोड़ी है। दर्शकों को बॉलीवुड के इन दिग्गजों की दस्तक लुभा रही है। यही नहीं फिल्म में अनिल कपूर भी हैं और यह बताने की जरूरत नहीं है कि लोग अनिल कपूर को क्यों देखना चाहते हैं और पसंद करते हैं। 
  • फिल्म को देखने का एक भावनात्मक कारण भारतीय वायुसेना के प्रति अपने सम्मान की पेशकश भी है। फिल्म भारतीय वायु सेना के शौर्य और साहस के साथ ही जवानों की निष्ठा और सेवाभाव को भी बखूबी प्रदर्शित करती है। दिलचस्पी का एक कारण यह है कि फिल्म वायु सेना के असल ठिकानों पर शूट की गई है। इसमें सेना के कर्मी ही मददगार बने हैं। तेजपुर में वायु सेना स्टेशन, डिंडीगुल में वायु सेना अकादमी और पुणे का वायु सेना स्टेशन फिल्म को प्रामाणिकता देता है। 
  • सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन जनता शाहरुख की पठान के रूप में देख चुके हैं इसलिए यह नाम अपने आप में दर्शकों को खींचने वाला है। वैसे रितिक और सिद्धार्थ की कैमिस्ट्री लोग वार फिल्म की कामयाबी के रूप में देख ही चुके हैं। 
  •  देखभक्ति का तड़का अधिक से अधिक दर्शक लाने की गारंटी माना जाता है। फिल्म वैसे भी 26 जनवरी को रिलीज हुई थी। अगले दो दिन भी शनिवार-इतवार की छुट्टी थी। लिहाजा टीम ने एक लंबे वीकेंड का इंतजाम तो कर ही दिया था। एक्शन के साथ स्टोरी भी दमदार है।  
  • आईमैक्स इफैक्ट दर्शकों को खींचता है। फाइटर आईमैक्स 2डी और 3डी फॉर्मेट में उपलब्ध है। यह फॉर्मेट दर्शकों को सीट से उठने ही कहां देता है। बल्कि यह फिल्म का एक आकर्षक पहलू है। 
  • विशाल शेखर का संगीत भी दर्शकों-श्रोताओं को पसंद आने वाला है। 
  • फिल्म को रिव्यू भी अच्छे मिले हैं। इससे भी दर्शकों का मन बनता है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?