ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय संस्कृति के रंग में रंगी सिएटल यूनिवर्सिटी, इंडिया कल्चर वीक का भव्य आयोजन

सिएटल विश्वविद्यालय के सहयोग से भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित इस समारोह में छात्रों को भारत की जीवंत संस्कृति का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है। 

 सिएटल स्थित भारतीय कॉन्सुलेट द्वारा पहली बार भारत संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सिएटल स्थित भारतीय कॉन्सुलेट द्वारा पहली बार भारत संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। / Image: Soumith Raju Kanchanapalli

सिएटल स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की तरफ से पहली बार भारत संस्कृति सप्ताह (इंडिया कल्चर वीक - ICW) का आयोजन किया जा रहा है। सिएटल विश्वविद्यालय के सहयोग से इस समारोह में छात्रों को भारत की जीवंत संस्कृति का व्यापक अनुभव करने का अवसर मिल रहा है। 

इस दौरान भारतीय राज्यों की विविधता दर्शाती फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां, योग सत्र और मधुबनी कला पर केंद्रित एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। दर्शकों को भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेने का भी अवसर मिलेगा। 

इसके अलावा समग्र कल्याण पर आधारित एक सत्र का भी आयोजन होगा।  भारतीय कला एवं संस्कृति पर आधारित एक विशेष 'इंडिया कॉर्नर' भी सजाया गया है, जहां 100 किताबों को फीचर किया गया है। ये पुस्तकें भारतीय वाणिज्य दूतावास की तरफ से  सिएटल यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी को दान में दी गई हैं।

समारोह में । सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा भारतीय राज्यों की विविधता दर्शाती फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। / Image: Soumith Raju Kanchanapalli

उद्घाटन समारोह में सिएटल विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट एडुआर्डो एम. पेनाल्वर और सिएटल में भारतीय महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने हिस्सा लिया। सिएटल स्थित फोटोग्राफर टिम डर्कन और पत्रकार लिंडा लॉरी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें टिम के हालिया भारत दौरे में खींची गईं प्रमुख तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है। उद्घाटन समारोह में 'नाट्यम: ए डांस मोज़ेक ऑफ भारत' का शानदार प्रदर्शन किया गया। इसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रीय नृत्यों का जश्न मनाया गया। भारतीय खाद्य महोत्सव में क्षेत्रीय भारतीय व्यंजनों की पेशकश की गई।

भारत संस्कृति सप्ताह का उद्देश्य कलाकारों, वर्कशॉप, लेक्चर्स और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से सिएटल विश्वविद्यालय के छात्रों में समकालीन भारत और समृद्ध परंपराओं की समझ को बढ़ाना है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?