ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका की सेहत सुधार रहे प्रवासी डॉक्टरों में सबसे ज्यादा भारत के, अब आंकड़ों ने भी लगाई मुहर

अमेरिका में लगभग 9,87,000 डॉक्टर प्रैक्टिस करते हैं। इनमें से करीब 2,62,000 अप्रवासी हैं। इन पेशेवरों में भारतीय डॉक्टरों की संख्या 52,400 है।

 अमेरिका में हर पांच आप्रवासी डॉक्टरों में से एक भारतीय है।  अमेरिका में हर पांच आप्रवासी डॉक्टरों में से एक भारतीय है।  / Image - Visa Verge


अमेरिका में सेवाएं देने वाले अप्रवासी डॉक्टरों में 20 प्रतिशत भारतीय हैं।  यह दिखाता है कि देश में अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा पेशेवरों में भारतीय अमेरिकियों की स्थिति कितनी मजबूत है। रेमिटली के इमिग्रेंट हेल्थकेयर इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर वीजावर्ज के एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। 

अमेरिका में लगभग 9,87,000 डॉक्टर प्रैक्टिस करते हैं। इनमें से करीब 2,62,000 अप्रवासी हैं। इन पेशेवरों में भारतीय डॉक्टरों की संख्या 52,400 है। इसका मतलब ये कि अमेरिका में हर पांच आप्रवासी डॉक्टरों में से एक भारतीय है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से अधिकतर डॉक्टर न्यूजर्सी, फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क जैसे राज्यों में लोगों की सेवाएं दे रहे हैं। रिपोर्ट में डॉक्टरी पेशे में भारतीयों की मजबूत स्थिति का श्रेय भारतीय मेडिकल  कॉलेजों द्वारा दिए जाने वाली व्यापक मेडिकल ट्रेनिंग और अंग्रेजी में दक्षता को दिया गया है।

सिर्फ डॉक्टर ही नहीं, भारतीय नर्सें भी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सबसे ज्यादा अप्रवासी पंजीकृत नर्सों के मामले में अमेरिका का दूसरा स्थान है। पहले नंबर पर फिलीपींस है। अमेरिका में में पंजीकृत 5,46,000 अप्रवासी नर्सों में से 32,000 भारत से हैं। ये मुख्य रूप से कैलिफोर्निया, नेवादा और न्यूजर्सी में सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

भारतीय हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स का समग्र योगदान डॉक्टरों और नर्सों से भी परे है। वे पूरे अप्रवासी हेल्थकेयर वर्कफोर्स के 7 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें घरेलू स्वास्थ्य सहयोगी और नर्सिंग असिस्टेंट भी शामिल हैं।

अमेरिका के हेल्थकेयर सेक्टर में प्रवासियों का योगदान

- भारत: 176,000 हेल्थकेयर वर्कर्स, अप्रवासी हेल्थकेयर आबादी का 7 प्रतिशत
- फिलीपींस: 141,000 पंजीकृत नर्स, अप्रवासी नर्सों का 26 प्रतिशत
- मेक्सिको: हेल्थकेयर सेक्टर में कार्यरत 271,000 अप्रवासी वर्कर मेक्सिको के हैं। 

 

Comments

Related