ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

फ्रांस में होली! उड़े गुलाल, 20 हजार से अधिक लोगों ने मनाया जश्न

फ्रांस में होली के उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाए। पेरिस में इस उत्सव की झलक देखते ही बन रही थी। भारतीय दूतावास ने विदेश में भारतीय परंपरा को बढ़ावा देने के इस कदम की सराहना की है।

 Holi in France. Holi in France. / Indian Embassy in France X.

फ्रांस में होली का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाई गई। होलिकोत्सव में यहां करीब 20 हजार लोग शामिल हुए। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी साझा की। एंबेसी ने बताया कि पेरिस में यह उत्सव एक एनजीओ के आह्वान पर मनाया गया। इसका उद्देश्य पेरिस को लोगों भारतीय संस्कृति को समझाने और इसका महत्व बताना था।  

पेरिस में होली का उत्सव मनाने का उद्देश्य पेरिसवासियों के लिए भारतीय संस्कृति के जीवंत तत्वों का उत्सव मनाया गया, ताकि वे भारत की बारीकियों को समझ सकें और उनकी सराहना कर सकें। एक्स पर एक पोस्ट में, भारतीय दूतावास ने बताया कि होली का उत्सव ग्लोबल इंडियन ऑर्गनाइजेशन, फ्रांस द्वारा आयोजित किया गया था, जो एक गैर-लाभकारी, सामाजिक, गैर-राजनीतिक संगठन है। यह आयोजिन पेरिस के मनोरंजन पार्क जार्डिन डी'एक्लिमेटेशन में हुआ। 

20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 
फ्रांस में होली का त्यौहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि होली के उत्सव में 20,000 लोग शामिल हुए। राजदूत संजीव सिंगला ने कहा, "इस उत्सव में 20,000 लोगों ने भाग लिया, जिसमें विविधता में एकता की भावना और स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और जीवन के आनंद के आदर्शों को उजागर किया गया, जिन्हें फ्रांस और भारत के लोग बहुत मानते हैं।"

 

सिंगला ने आगे कहा, "समारोह ने विविधता में एकता की भावना और स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और जीवन के आनंद के आदर्शों को रेखांकित किया, जिन्हें फ्रांस और भारत के लोग बहुत प्यार करते हैं।"

फ्रांस में भारतीय मूल की आबादी
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फ्रांस में बड़ी संख्या में भारतीय हैं। यहां फ्रांस में 50 से अधिक भारतीय सामुदायिक संगठन सक्रिय हैं। मंत्रालय के मुताबिक, फ्रांस में अनुमानित 1,19,000 भारतीय समुदाय (एनआरआई सहित) हैं। ये पुडुचेरी,तमिलनाडु, गुजरात, और पंजाब मूल के हैं, जो कराईकल, यनम, माहे और के पूर्ववर्ती फ्रांसीसी उपनिवेशों रहते हैं। फ्रांस क्षेत्रों के संबंध में अनुमानित भारतीय मूल की आबादी है- रीयूनियन द्वीप (3,00,159), ग्वाडेलोप (57,180), मैरिटिनिक (8,090) और सेंट मार्टिन (1950)। 

यह भी पढ़ें: उषा मैकफर्लिन बनीं MIT नाइट साइंस जर्नलिज्म प्रोग्राम की निदेशक 



Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?