ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

शिकागो में मनाया गया हिंदू विरासत माह, समुदाय में विजय दशमी और नवरात्र का उल्लास

शोभा यात्रा के आयोजक पटेल ने कहा कि हिंदू संगठन हिंदू विरासत माह को संघीय मान्यता दिलाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में यूएस इंडिया कम्युनिटी फाउंडेशन ने स्पीकर माइक जॉनसन को एक ज्ञापन सौंपा है।

हिंदू विरासत माह के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में सुमदाय के लोग शामिल हुए। / HAF

हिंदू विरासत माह के उपलक्ष्य में हिंदू समुदाय के कई सदस्य आज एक शोभा यात्रा के लिए शिकागो में मिशिगन एवेन्यू पर प्रतिष्ठित आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो म्यूजियम में एकत्र हुए। यात्रा का आयोजन विजय दशमी के अवसर पर किया गया। समुदाय के लोग इस दिन को शुभ मानते हैं। यह त्योहार, स्त्री देवत्व, मां दुर्गा के उत्सव के रूप में नौ दिनों की प्रार्थनाओं और उपवास के साथ नवरात्र के अंत का प्रतीक है। विजय दशमी को दशहरा भी कहा जाता है। यह दिन दुनिया भर में हिंदुओं द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। रामायण की कहानी पर आधारित एक पौराणिक कथा में भगवान राम ने विजय दशमी के दिन राक्षस-राज रावण को पराजित कर उसका वध किया था। 

आयोजकों में से एक नीरव पटेल ने बताया कि कला संस्थान वह स्थान है जहां भगवाधारी संन्यासी और स्वामी रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानन्द ने 1893 में विश्व धर्म संसद में अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था। इसीलिए स्वामी विवेकानन्द मार्ग पर हिंदू विरासत माह का आयोजन किया गया था जिसमें अमेरिका के लिए हिंदू परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया था। 

शिकागो ने ऐतिहासिक कला संस्थान के ठीक सामने प्रसिद्ध मिशिगन एवेन्यू के एक हिस्से को मानद स्वामी विवेकानन्द मार्ग के रूप में नामित किया है। हालांकि स्वामी विवेकानन्द के नाम वाले सड़क चिन्ह को एक अलग स्थान पर ले जाया गया है। समुदाय के सदस्यों ने इसे लेकर शिकागो शहर में याचिका दायर करने की योजना बनाई है।

रोहित चौधरी इस आयोजन में अपने परिवार के साथ शामिल हुए। वे कहते हैं कि शोभा यात्रा समारोह भारत के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में से एक है। जब यह यात्रा समाप्त हुई तो प्रत्येक प्रतिभागी अधिक सार्थक इरादों और दैनिक जीवन में सत्व के मूल्यों को विकसित करने की प्रतिबद्धता के साथ अपनी विरासत पर गर्व करते हुए रवाना हुआ।

आपको बता दें कि कई हिंदू संगठन अक्टूबर को हिंदू विरासत माह के रूप में मनाते हैं। दुनिया भर में हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन परंपराओं सहित धर्म-आधारित संगठन इससे जुड़े आयोजनों में शामिल होते हैं। अब तक कई अमेरिकी राज्यों और शहरों जैसे टेक्सास, फ्लोरिडा, न्यू जर्सी, ओहियो, जॉर्जिया, डलास, स्टैफ़ोर्ड आदि ने विरासत माह से जुड़ी घोषणाएं की हैं। हिंदू समूह भी इस महीने को संघीय सरकार द्वारा मान्यता दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। 
 

शोभा यात्रा के दौरान विजय दशमी और नवरात्र पर्वों से उत्साहित समुदाय के लोग। / HAF

शोभा यात्रा के आयोजक पटेल ने कहा कि हिंदू संगठन हिंदू विरासत माह को संघीय मान्यता दिलाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में यूएस इंडिया कम्युनिटी फाउंडेशन ने स्पीकर माइक जॉनसन को एक ज्ञापन सौंपा है।
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in