ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

एशियाई अमेरिकी एकता शिखर सम्मेलन 19 सितंबर से, पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित

'वर्ष के युवा एशियाई अमेरिकी व्यक्ति के लिए प्रेसिडेंट अवॉर्ड' के लिए भी नामांकन मांगे जा रहे हैं। बशर्ते नामांकित व्यक्ति ने अपने पेशेवर क्षेत्र में या कोई नया व्यवसाय अथवा उद्यम शुरू करने में उपलब्धियां प्रदर्शित की हों या सामाजिक/सामुदायिक सेवा के लिए मान्यता प्राप्त हो।

सम्मेलन 19 से 20 सितंबर, 2024 तक वॉशिंगटन डीसी में यूएस कैपिटल में आयोजित किया जाएगा। / AAUC

एशियाई अमेरिकी एकता गठबंधन (AAUC) ने एशियाई अमेरिकी एकता शिखर सम्मेलन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सम्मेलन 19 से 20 सितंबर, 2024 तक वॉशिंगटन डीसी में यूएस कैपिटल में आयोजित किया जाएगा। इसमें व्हाइट हाउस ब्रीफिंग और एशियाई अमेरिकी मुद्दों पर एक संवाद, 19 सितंबर को न्याय विभाग (DOJ)/FBI के साथ एक बैठक और 20 सितंबर को द कैपिटल, वॉशिंगटन में एक पूरे दिन की कांग्रेस बैठक सहित कई सत्र होंगे। भारतीय मूल के लोगों का वैश्विक संगठन (GOPIO) इस आयोजन का
सह-मेजबान है। 

AAUC एक ऐसा समुदाय बनाने के लिए काम कर रहा है जो एशियाई और प्रशांत द्वीपवासियों (AAPI) को नागरिक रूप में साथ होने के लिए प्रेरित और समर्थन करता है। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य शक्तिशाली AAPI नेताओं को एक साथ लाकर उन्हे प्रेरित करने और आज के समाज में अधिक संलग्न होने की दिशा में साहसिक कार्रवाई करने के लिए तैयार करना है। 

सम्मान के सिलसिले की शुरुआत 2022 से हुई। अब तक AAUC ने उन व्यक्तियों या संगठनों को सम्मानित किया है जो महान उपलब्धि हासिल करने वाले बन गए हैं और/या AAPI समुदायों में जिनका महती योगदान रहा है। AAUC निम्न श्रेणियों में संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीप वासियों (या संगठनों) से नामांकन की मांग करता है..

  • राजनीतिक नेतृत्व के लिए दिलीप सिंह सौंद पुरस्कार
  • सार्वजनिक सेवा के लिए नॉर्मन मिनेटा पुरस्कार
  • उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा पुरस्कार (व्यक्तिगत और/या संगठन)
  • वर्ष का एशियाई अमेरिकी परोपकारी (व्यक्तिगत और/या संगठन)

'वर्ष के युवा एशियाई अमेरिकी व्यक्ति के लिए प्रेसिडेंट अवॉर्ड' के लिए भी नामांकन मांगे जा रहे हैं। बशर्ते नामांकित व्यक्ति ने अपने पेशेवर क्षेत्र में या कोई नया व्यवसाय अथवा उद्यम शुरू करने में उपलब्धियां प्रदर्शित की हों या सामाजिक/सामुदायिक सेवा के लिए मान्यता प्राप्त हो।

अपना खुद का नामांकन भी किया जा सकता है। नामांकन 25 अगस्त, 2024 से पहले admin@asamunitycoalition.org पर ईमेल द्वारा प्राप्त होने चाहिए। कृपया अपना नामांकन https://aaucmember.wufoo.com/forms/zluwyei064h0ny/ लिंक का उपयोग करके भेजें।

Comments

Related