ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Tanishq ने फ्लोरिडा में खोला पहला स्टोर, ऑरलैंडो बना अमेरिकी विस्तार का नया केंद्र

कंपनी का कहना है कि ऑरलैंडो तेजी से बढ़ती आबादी, दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों और मजबूत दक्षिण एशियाई समुदाय के कारण एक आदर्श बाजार है।

यह नया स्टोर 1,800 वर्ग फुट का है। / Courtesy: Tanishq

भारतीय ज्वेलरी ब्रांड Tanishq ने 4 दिसंबर को अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में अपना पहला स्टोर खोल दिया है। यह स्टोर ऑरलैंडो के द फ्लोरिडा मॉल में शुरू किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अमेरिका में अपने विस्तार की रफ्तार और तेज कर दी है।

यह नया स्टोर 1,800 वर्ग फुट का है और प्राइमार्क एंट्रेंस के पास S. Orange Blossom Trail पर स्थित है। उद्घाटन में दीप प्रज्वलन, लाइव संगीत और महिलाओं द्वारा सामूहिक रिबन-कटिंग हुई। इस मौके पर Titan कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

क्यों चुना ऑरलैंडो?

कंपनी का कहना है कि ऑरलैंडो तेजी से बढ़ती आबादी, दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों और मजबूत दक्षिण एशियाई समुदाय के कारण एक आदर्श बाजार है।

TCL North America Inc. के बिजनेस हेड अमृतपाल सिंह ने कहा कि ऑरलैंडो ने हमें वैश्विक दर्शकों तक Tanishq को पहुंचाने का मौका दिया। आबादी, पर्यटन और साउथ एशियन कम्युनिटी तीनों ही इसे हमारे विस्तार के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

5,000 से ज्यादा डिजाइनों वाला स्टोर

स्टोर में 5,000 से अधिक ज्वेलरी डिजाइन रखे गए हैं। इसमें Heart Collection, Birthstones, Paper Clip लाइन जैसे स्थानीय स्वाद के मुताबिक कलेक्शन भी शामिल हैं। इसके साथ ही सोने, हीरे और रत्नों की ज्वेलरी शादी, त्योहारों, गिफ्टिंग और रोजाना पहनने के लिए उपलब्ध है। सिंह ने कहा कि ब्रांड का लक्ष्य ऐसा स्थान देना है जहां हर तरह के जश्न के लिए ज्वेलरी मिल सके।

अमेरिका में तेजी से बढ़ रहा है Tanishq

ऑरलैंडो स्टोर के साथ Tanishq के अमेरिका में कई प्रमुख शहरों में स्टोर हो चुके हैं। ऑरलैंडो के अलावा अब न्यू जर्सी, ह्यूस्टन, डलास, शिकागो, सिएटल, अटलांटा, सैंटा क्लारा, वर्जीनिया और बॉस्टन में भी स्टोर खुल चुके हैं। ब्रांड अब फ्लोरिडा को अपनी अमेरिकी वृद्धि का महत्वपूर्ण केंद्र मान रहा है।

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video