ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ब्रिटेन में दूसरी बार राज्य सम्मान पाएंगे ट्रम्प, बनेंगे पहले US राष्ट्रपति

यह यात्रा ऐतिहासिक इसलिए भी है क्योंकि ट्रम्प पहले निर्वाचित राजनेता हैं जिन्हें ब्रिटिश सम्राट दो बार राजकीय रूप से आमंत्रित कर रहे हैं।

किंग चार्ल्स के साथ डोनाल्ड ट्रम्प / File Photo

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय इस साल के अंत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी राजकीय यात्रा (State Visit) की मेज़बानी करेंगे। 25 जून को बकिंघम पैलेस ने इसकी पुष्टि की। यह यात्रा ऐतिहासिक इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि ट्रम्प आधुनिक समय के पहले निर्वाचित राजनेता हैं जिन्हें ब्रिटिश सम्राट दो बार राजकीय रूप से आमंत्रित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर द्वारा ओवल ऑफिस में किंग चार्ल्स का हस्तलिखित पत्र सौंपे जाने के बाद ट्रम्प ने कहा— "आपका देश शानदार है और हमारे लिए वहां जाना सम्मान की बात होगी। किंग चार्ल्स एक शानदार व्यक्ति हैं।"

पैलेस के एक अधिकारी के अनुसार, “महामहिम कई वर्षों से राष्ट्रपति ट्रम्प को जानते हैं और इस वर्ष के अंत में उन्हें और फर्स्ट लेडी को होस्ट करने के लिए उत्सुक हैं।”

यह भी पढ़ें- US में भारतीय मूल के मेयर लिस्ट पर एक नजर, क्या ममदानी का भी नाम होगा शामिल?

कब होगी यह यात्रा?
हालांकि अब तक तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन राजा की ओर से आधिकारिक हस्ताक्षरित निमंत्रण पत्र "मेनू रेगिया" व्हाइट हाउस तक पहुंच चुका है, जिसके बाद यात्रा की औपचारिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले योजना थी कि ट्रम्प एक छोटी निजी यात्रा पर ब्रिटेन आएंगे और राजा चार्ल्स से मुलाकात करेंगे, लेकिन गर्मियों में दोनों के कार्यक्रम व्यस्त होने के कारण अब सीधी राज्याभिषेक यात्रा की योजना बनाई जा रही है।

क्या होगा खास?
ब्रिटेन की पारंपरिक राजकीय यात्राओं में आमतौर पर बकिंघम पैलेस तक रॉयल कैरेज में सवारी, शाही भोज (State Banquet) और सैन्य गार्ड ऑफ ऑनर जैसे भव्य कार्यक्रम शामिल होते हैं। हालांकि, ट्रम्प को इस बार कहां ठहराया जाएगा—यह अभी तय नहीं हुआ है।

ट्रम्प की पिछली यात्राएं
2019 में जब ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति थे, तब उन्हें रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने बकिंघम पैलेस में तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आमंत्रित किया था, जिसमें उन्होंने रानी के साथ दोपहर का भोजन किया और उस समय के राजकुमार चार्ल्स के साथ चाय पी। इससे पहले 2018 में भी उन्हें विंडसर कैसल पर चाय पर बुलाया गया था।

 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in