ADVERTISEMENTs

रॉब विटमैन बने भारत पर कांग्रेसनल स्टडी ग्रुप के सह-अध्यक्ष

कांग्रेसमैन रॉब विटमैन को पहली बार 2007 में वर्जीनिया के प्रथम कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से सेवा देने के लिए संयुक्त राज्य कांग्रेस में चुना गया था है। रॉब वर्ष 2007 से वर्जीनिया के पहले कांग्रेस जिले के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं।

रॉब विटमैन / Rep. Rob Wittman X

प्रतिनिधि रॉब विटमैन को भारत पर नव-लॉन्च किए गए कांग्रेसनल स्टडी ग्रुप (सीएसजीआई) का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सीएसजीआई यूरोप, जर्मनी, जापान और कोरिया पर किए गए अध्ययनों के बाद पांचवां कांग्रेसनल स्टडी ग्रुप है। विटमैन को यह नियुक्ति 4 जून को मिली है। एक बयान में एफएमसी के अध्यक्ष बारबरा कॉमस्टॉक ने संगठन के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक मंच पर अपना प्रभाव और उपस्थिति लगातार बढ़ा रहा है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक रणनीतिक साझेदार के रूप में अमेरिकी कांग्रेस, भारत सरकार और नागरिक समाज के बीच मजबूत संबंध बनाने में सहायता करनी चाहिए। 

रॉब विटमैन  2007 से वर्जीनिया के पहले कांग्रेस जिले के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं। अब विटमैन को भारत पर कांग्रेसनल स्टडी ग्रुप का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेसनल स्टडी ग्रुप द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने और रणनीतिक संरेखण को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएसजीआई यू.एस. एसोसिएशन ऑफ फॉर्मर मेंबर्स ऑफ कांग्रेस (एफएमसी) की एक पहल है, जो पूर्व अमेरिकी सीनेटरों और प्रतिनिधियों का एक स्वैच्छिक गठबंधन है, जो कांग्रेस को उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी के संचालन में मजबूत करने के लिए काम कर रहा है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video