वर्जीनिया के वित्तीय प्रतिष्ठान बैंक ऑफ क्लार्क ने कार्तिक श्यामसुंदर को अपने निदेशक मंडल में नियुक्त किया है। इसकी घोषणा संस्थान की मूल कंपनी ईगल फाइनेंशियल सर्विसेज, इंक.(EFSI) ने की। कार्तिक भारतीय समुदाय को समर्पित संगठन नमस्ते शेनानडोह के विकास के लिए कार्य करते रहे हैं। वे इस संगठन के संस्थापक भी हैं।
कार्तिकस श्यामसुंदर ने कंप्यूटर विज्ञान में बी.एस. और एम.एस. दोनों डिग्री ली है। वे जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में सहायक संकाय के रूप में कार्य करते हैं और एक इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी में उपाध्यक्ष भी हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login