कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 (CWG 2030) की मेजबानी के लिए फाइनल बिडिंग प्रपोजल देने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। इस बीच भारत भी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का दावा पेश कर रहा है। इस हफ्ते बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने अहमदाबाद में CWG 2030 की मेजबानी के लिए बिडिंग प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार की ओर जारी सूचना में इसकी पुष्टि की गई है।
भारत की ओर जारी एक सूचना में कहा गया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2030 के लिए बोली प्रस्तुत करने के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव के साथ मेजबानी सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी है। केंद्र से मंजूरी मिलने के साथ ही संबंधित मंत्रालयों, विभागों और प्राधिकरणों से बोली स्वीकार होने की स्थिति में गुजरात सरकार को अनुदान सहायता की स्वीकृति प्राप्त होगी।
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मेजबानी की दावेदारी पेश करने से पहले भारत ने एक बयान में अहमदाबाद को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 'आदर्श शहर' बताया। CWG 2030 की मेजबानी के लिए इससे पहले 14 अगस्त को भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने बिडिंग प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
कानून संबंधी तकनीकी बाधाओं के दूर होने के साथ अब भारत को 31 अगस्त तक फाइनल बिडिंग प्रपोजल प्रस्ताव पेश करेगा। हालांकि राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी किसे मिलेगी, इस पर फैसला नवंबर के अंत तक ही होगा।
राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होंगे 72 देशों के खिलाड़ी
राष्ट्रमंडल खेल प्रतियोगिता खेलों के अलावा विविध क्षेत्रों जैसे रोजगार सृजन,पर्यटन समेत कई क्षेत्र में संभावनाएं लेकर आता है। CWG 2030 में 72 देशों के एथलीट शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता में भारत से आने वाले बड़ी संख्या में एथलीट, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक, मीडियाकर्मी पहुंचेंगे। इस दौरान स्थानीय व्यवसायों के लिए एक बड़ा अवसर होगा। इससे राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स एक साझा राष्ट्रीय अनुभव देने वाले होते हैं, जो एथलीटों की एक नई पीढ़ी के लिए खेल को एक करियर के विकल्प के रूप में चयन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कैसा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम?
अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात का एक प्रमुख शहर है, जहां 1,30,000 दर्शकों की क्षमता है। यह स्टेडियम, दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसका नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया। स्टेडियम में अत्याधुनिक खेल प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जो ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 में फाइनल मुकाबला खेला जा चुका है।
यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका वार्ता में असफलता के कारण हाई टैरिफ कैसे लागू हुए?
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login