ADVERTISEMENTs

Operation Sindoor: पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, बढ़ा तनाव, सीमा पर कैसे हैं हालात?

Operation Sindoor / Reuters

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन लिया है। पाकिस्तान ने भी  भारत की ओर स्ट्राइक की बात स्वीकार की है। बीती रात मुजफ्फराबाद, सियालकोट समेत कई ठिकानों पर भारत की ओर से दागे गए मिसाइल से कुल 9 आतंकी ठिकाने तबाह हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। अब तक अन्य आतंकी ठिकानों पर कुल मिलाकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि पाकिस्तान की ओर से मौतों के लेकर संख्या अब तक स्पष्ट नहीं की गई है। वहीं पाकिस्तान के एक सैन्य प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि उनके देश ने भारतीय हवाई क्षेत्र में पाँच भारतीय विमानों को मार गिराया।

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया। भारतीय सेना, पाकिस्तान दोनों ने भारत की ओर स्ट्राइक किए जाने की बात स्वीकार कर ली है। ये हमले मुजफ्फराबाद, सियालकोट समेत 9 आतंकी ठिकानों पर किए गए। जबकि वहीं इस्लामाबाद ने कहा है कि छह पाकिस्तानी स्थानों को निशाना बनाया गया था, और कुल 24 अलग-अलग हथियारों से हमले महसूस किए गए थे।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बदले में आतंकियों के सफाए के लिए एक पूर्व नियोजित कार्रवाई है। जिसके तहत भारत ने बीती रात नौ पाकिस्तानी स्थलों पर हमला किया। हमले के बाद एक बयान में कहा गया कि जिन स्थलों पर हमला किया गया वो आतंकवाद के लिए बुनियादी ढ़ांचा थे। इस ऑपरेशन के नाम अर्थ यह है कि पहलगाम में जो हमला हुआ था, उसमें सिर्फ हिंदू महिलाओं के पतियों को मारा गया था, यानी कि हिंदू महिलाओं को सिंदूर को मिटाने के लिए टारगेटेड हमला था। जिसके चलते भारत ने पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवाद के सफाए के लिए प्लान किए गए ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा।  

भारत के हमले के बाद क्या हुआ असर?
पाकिस्तान के एक सैन्य प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि उनके देश ने भारतीय हवाई क्षेत्र में पांच भारतीय विमानों को मार गिराया। जबकि भारत ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।  वहीं न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से कहा कि बीती रात के समय हिमालय क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में तीन लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों सेनाओं ने कश्मीर में अपनी वास्तविक सीमा के पार कई जगहों पर भीषण गोलाबारी और गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक तीनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पाकिस्तान ने एक बयान में कहा कि हमले के बाद आठ लोग मारे गए हैं, जबकि 35 घायल हुए, दो लापता हैं। वहीं भारत ने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी में सात नागरिक की मौत और 35 लोगों को घायल होने की पुष्टि की है। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत में हजारों छात्र वीजा अपॉइंटमेंट को किया ओपन

दोनों देशों के हवाई क्षेत्र पर असर

  • भारत की पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद दोनों देशों को बीच तनाव चरम पर है। इस हमले के बाद दोनों देशों ने कई अहम निर्णय लिए हैं-
  • भारत ने कई हवाई अड्डों को बंद कर दिया और परिणामस्वरूप, इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द कर दीं।
  • एयर इंडिया ने भी अपनी दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया।
  • कतर एयरवेज ने पाकिस्तान के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।
  • पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने कहा कि हवाई उड़ानों को कराची डायवर्ट किया गया है, जबकि जमीन पर मौजूद उड़ानों को रोक दिया गया है।

जम्मू कश्मीर, पंजाब प्रांत में कितना असर?

  • पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है, अस्पतालों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
  • विस्फोटों के बाद पाकिस्तानी कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई।
  • भारत के जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में 7 मई को स्कूल बंद कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: भारतीय प्रवासी नेताओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को सराहा, 'प्रहार' को प्रतिबद्धता बताया

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

//