लॉस एंजिल्स में 70 साल के हरपाल सिंह पर हुए हिंसक हमले के मामले में आरोपी बो रिचर्ड विटाग्लियानो को 2 सितंबर को नॉर्थ हॉलीवुड की अदालत में पेश किया गया।
लॉस एंजिल्स डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस ने आरोपी पर हत्या की कोशिश (अटेम्प्टेड मर्डर), खतरनाक हमला (असॉल्ट विद फोर्स) और गंभीर मारपीट (एग्रेवेटेड बैटरी) जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें- भारत में महंगे कपड़ों पर टैक्स वृद्धि, फैशन ब्रांड्स को लग सकता है झटका
क्या है मामला?
4 अगस्त को लंकरशिम बुलेवार्ड और सैटिकॉय स्ट्रीट के पास स्थित सिख गुरुद्वारा ऑफ एलए के नजदीक विटाग्लियानो और हरपाल सिंह के बीच कहासुनी हुई। गवाहों के अनुसार दोनों धातु की वस्तुएं लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। इसी दौरान विटाग्लियानो ने 70 वर्षीय सिंह पर गोल्फ क्लब से कई बार वार किया। बताया जा रहा है कि ज़मीन पर गिरने के बाद भी उन पर हमला किया गया।
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login