ADVERTISEMENTs

उप विदेश मंत्री लैंडौ से मिला भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल

उप सचिव ने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत के प्रति अमेरिका के मजबूत समर्थन की पुष्टि की।

अमेरिका में शशि थरूर / X@IndianEmbassyUS

माननीय सांसद डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल भारत के समक्ष आतंकवाद के खतरे तथा आतंकवाद के विरुद्ध भारत के मजबूत रुख के बारे में प्रमुख वार्ताकारों को जानकारी देने के लिए पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर था। 

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से मुलाकात की तथा उन्हें पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी। उसके बाद भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई तथा सभी रूपों में सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प को सामने रखा। 

उप सचिव ने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत के प्रति अमेरिका के मजबूत समर्थन की पुष्टि की। दोनों पक्षों ने आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के महत्व पर भी व्यापक चर्चा की।

थरूर की दो टूक
इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि भारत के प्रमुख वैश्विक साझेदारों के पास हाल ही में गए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का उद्देश्य स्पष्ट था- सीमा पार आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट करना, न कि किसी से पक्षपात या सहानुभूति प्राप्त करना। 

4 जून को वॉशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में थरूर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम यह कहने आए हैं कि क्या आप हमारे लिए ऐसा करेंगे? यह सब कुछ ऐसा नहीं है, और यह हर उस देश के लिए सच है जहां हम गए हैं। हम बस यह कह रहे हैं कि यह हमारी स्थिति है। हम चाहते हैं कि आप इसे समझें। और यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो हम उनका उत्तर देंगे। 

थरूर ने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया समझे। न केवल यह कि अभी क्या हुआ, बल्कि यह भी कि अगर पाकिस्तान अपनी धरती पर इन तत्वों पर नियंत्रण नहीं करता है तो फिर क्या हो सकता है।
 

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video