भारतीय संघों के महासंघ (एफआईए-शिकागो) ने शिकागो हिंदू महोत्सव समूह (NFP) के साथ मिलकर 27 जुलाई को एक सामुदायिक पिकनिक का आयोजन किया। जिसमें खेल, कराओके, नृत्य प्रदर्शन के अलावा गरबा खेला गया। पिकनिक में एंटरटेनमेंट के अलावा भोजन की व्यवस्था की गई।
पिकनिक के दौरान कराओके (Karaoke) बेहद खास रहा। दरअसल, कराओके एक खास तरीके का एंटरटेनमेंट है, जिसमें लोग माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हुए, स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले पहले से रिकॉर्ड किए गए संगीत के साथ गाते हैं। इसकी शुरुआत जापान में हुई थी। यह आमतौर पर बार और पार्टियों में अधिक लोकप्रिय है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login