ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रम्प का दावा: भारत-पाक के बीच 'परमाणु युद्ध' को अमेरिका ने रोका

ट्रम्प के इस बयान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अमेरिकी भूमिका को लेकर बहस छेड़ दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प / Reuters

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित ‘परमाणु युद्ध’ को टालने में अहम भूमिका निभाई। ट्रम्प के मुताबिक, दोनों देशों के बीच संघर्षविराम समझौते के पीछे अमेरिकी हस्तक्षेप था, जिसने एक बड़े संकट को टाल दिया।

व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, "हमने एक परमाणु संघर्ष रोका। मेरा मानना है कि यह एक भयानक परमाणु युद्ध बन सकता था, जिसमें लाखों लोग मारे जाते। इसलिए मैं इस पर गर्व महसूस करता हूं।"

यह भी पढ़ें- रुबियो ने भारत-पाक को लेकर यूके और जर्मनी से बात की, संवाद का समर्थन

ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार एक अहम कारण रहा कि दोनों देशों ने टकराव से पीछे हटने का फैसला लिया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "व्यापार एक बड़ी वजह थी कि वे (भारत और पाकिस्तान) लड़ना बंद कर सके।"

ट्रम्प के इस बयान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अमेरिकी भूमिका को लेकर बहस छेड़ दी है। हालांकि, भारत या पाकिस्तान की ओर से फिलहाल इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका ने पर्दे के पीछे कोई मध्यस्थता की हो, तो यह कूटनीतिक रूप से अहम है, लेकिन इस तरह के बयान क्षेत्रीय संतुलन और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर सवाल खड़े कर सकते हैं।

 

Comments

Related