खेल-कूद (एथलेटिक्स) और समर्पण का उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए चार भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) अधिकारियों ने 16 से 23 जून के बीच फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज में आयोजित 43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में कुल 32 पदक हासिल करके भारत का नाम रोशन कया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक, मेजर अनीश जॉर्ज, कैप्टन स्टीफन सेबेस्टियन और कैप्टन डेनिया जेम्स स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन से 19 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर आए हैं। DG-AFMS लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने अधिकारियों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
विजेता हैं...
विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों को अक्सर स्वास्थ्य पेशेवरों के ओलंपिक खेलों के रूप में जाना जाता है। लिहाजा 1978 में अपनी स्थापना के बाद से यह चिकित्सा समुदाय के भीतर सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक खेल आयोजन बन गया है। हर साल 50 से अधिक देशों के 2,500 से अधिक प्रतिभागी इन खेलों में शामिल होते हैं।
भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के अधिकारियों की गौरवशाली उपलब्धियां न केवल उनकी उत्कृष्टता को रेखांकित करती हैं बल्कि दुनिया भर में स्वास्थ्य पेशेवरों की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करती हैं। उम्मीद है कि यह सफलता भारत भर में अनगिनत डॉक्टरों और नर्सों को फिटनेस अपनाने और स्वास्थ्य तथा कल्याण के राजदूत बनने के लिए प्रेरित करेगी।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login