कोई अन्य डेमोक्रेट कमला हैरिस का विरोध करने के लिए आगे नहीं आया है। इससे हैरिस के नाम पर मुहर लगना महज एक औपचारिकता बन गई है। वह पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की महिला हैं जिन्होंने एक प्रमुख पार्टी का नॉमिनेशन हासिल किया है।

कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प को चुनौती देने वाली एकमात्र डेमोक्रेट उम्मीदवार के रूप में उभरी हैं।
Credit: @KamalaHarris