ADVERTISEMENT

पंजाब सरकार का दावा, एक साल में NRIs की 597 शिकायतें सुलझाईं

पंजाब में एनआरआई मामलों के कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल ने एनआरआई मिलनी कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने भारतीय प्रवासियों और उनके परिजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के आदेश दिए। 

फिरोजपुर में एनआरआई मिलनी कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल ने की। / X @KuldeepSinghAAP

भारत की पंजाब सरकार एनआरआई प्रवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई प्रयास कर रही है। इन्हीं में से एक है एनआरआई मिलनी। इस कार्यक्रम के तहत अब तक सैकड़ों पंजाबी प्रवासियों की शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। 

मंगलवार को पंजाब के फिरोजपुर में एनआरआई मिलनी का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों एनआरआई और उनके परिजन कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी समस्याएं सामने रखीं। शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 150 एनआरआई पहुंचे। इनमें से बहुत से लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। 
 



पंजाब में एनआरआई मामलों के कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल ने एनआरआई मिलनी कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने भारतीय प्रवासियों और उनके परिजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के आदेश दिए। 

कार्यक्रम में मंत्री धालीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक रजनीश कुमार दहिया, रणबीर सिंह भुल्लर और फौजा सिंह सरारी भी मौजूद थे। इनके अलावा एनआरआई मामलों के चीफ सेक्रेटरी दलीप कुमार, सचिव केपी बरार, डीसी राजेश धिमान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

मंत्री धालीवाल ने कहा कि जिस तरह से पंजाब सरकार एनआरआई प्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रही है, वैसा भारत के किसी अन्य राज्य की सरकार नहीं कर रही है। पिछले साल पंजाब सरकार को 605 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 597 शिकायतों को समाधान किया जा चुका है। 

धालीवाल ने बताया कि फिरोजपुर की एनआरआई मिलनी में 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करके प्रवासियों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाई जाए। पंजाब सरकार अपने एनआरआई भाई-बहनों और उनके रिश्तेदारों के कल्याण के लिए समर्पित है। 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related