ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जेडी वेंस के ‘धर्म संबंधी बयान’ पर भड़के राजा कृष्णमूर्ति, कहा- बेहद निराशाजनक

इस विवाद ने अमेरिका में धर्मनिरपेक्षता और अंतरधार्मिक सम्मान पर एक नई बहस छेड़ दी है।

 सांसद राजा कृष्णमूर्ति सांसद राजा कृष्णमूर्ति / Image provided

अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हालिया धार्मिक टिप्पणी पर तीखी आलोचना की है। वेंस के उस बयान को लेकर हिंदू-अमेरिकी और अंतरधार्मिक समुदायों में नाराजगी फैल गई है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी की आस्था को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

कृष्णमूर्ति ने अपने बयान में कहा, जब हिंदू और भारतीय-अमेरिकी समुदाय बढ़ते पूर्वाग्रह, सामूहिक निर्वासन की बातों और एंटी-हिंदू भावनाओं का सामना कर रहे हैं — ऐसे समय में उपराष्ट्रपति का ऐसा बयान देना बेहद निराशाजनक है। उन्हें नफरत के माहौल में इजाफा करने के बजाय शांति और सम्मान का संदेश देना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- US सुप्रीम कोर्ट में ट्रम्प के टैरिफ अधिकारों पर सुनवाई, भारत की नजरें फैसले पर टिकी

क्या कहा था जे.डी. वेंस ने?

विवाद की शुरुआत मिसिसिपी विश्वविद्यालय में आयोजित टर्निंग पॉइंट यूएसए के एक कार्यक्रम से हुई, जहां वेंस ने कहा था कि वे चाहते हैं कि उनकी पत्नी उषा वेंस, जो हिंदू धर्म में पली-बढ़ी हैं, एक दिन ईसाई धर्म से प्रेरित हों। उन्होंने आगे कहा, अगर ऐसा नहीं होता, तो भी कोई दिक्कत नहीं भगवान ने सबको स्वतंत्र इच्छा दी है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?