ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जनवरी 2026 वीजा बुलेटिन: भारतीय आवेदकों के लिए कुछ श्रेणियों में राहत

वीजा बुलेटिन से साफ है कि परिवार-आधारित वीजा श्रेणियों में भारतीय आवेदकों को अब भी लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर / (Photo: iStock)

अमेरिकी विदेश विभाग ने जनवरी 2026 का वीजा बुलेटिन जारी कर दिया है, जिसमें भारतीय नागरिकों से जुड़े कई परिवार-आधारित और रोजगार-आधारित इमिग्रेशन वीजा श्रेणियों में सीमित लेकिन अहम प्रगति देखने को मिली है। हालांकि, धार्मिक कर्मियों के लिए राहत अस्थायी है और यह कार्यक्रम 29 जनवरी 2026 को समाप्त हो सकता है, अगर अमेरिकी कांग्रेस ने समय रहते इसे आगे नहीं बढ़ाया।

हर महीने जारी होने वाले वीजा बुलेटिन में दो अहम चार्ट होते हैं- एक Final Action Dates (जब वीजा जारी किया जा सकता है) और दूसरा Dates for Filing (जब आवेदन दाखिल किया जा सकता है)। जनवरी 2026 के लिए USCIS ने रोजगार-आधारित और परिवार-आधारित दोनों श्रेणियों में “Dates for Filing” चार्ट को ही लागू रखने का फैसला किया है, जिससे कई आवेदकों को आवेदन का मौका मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- राज गोयल न्यूयॉर्क कंट्रोलर पद की दौड़ में जुटे, टूटे वित्तीय तंत्र को सुधारना प्राथमिकता

परिवार-आधारित वीजा
परिवार-आधारित वीजा श्रेणियों में जनवरी 2026 के लिए भारतीय नागरिकों को कोई नई राहत नहीं मिली है और सभी प्रमुख कैटेगरी की कट-ऑफ तारीखें जैसी की तैसी बनी हुई हैं। अमेरिकी नागरिकों के अविवाहित बेटे-बेटियों (F-1) के लिए कट-ऑफ 8 नवंबर 2016 पर अटका हुआ है, वहीं ग्रीन कार्डधारकों के जीवनसाथी और बच्चों (F-2A) के लिए यह 1 फरवरी 2024 बनी हुई है। 21 वर्ष से अधिक उम्र के अविवाहित बच्चों (F-2B) की तारीख 1 दिसंबर 2016 पर स्थिर है, जबकि विवाहित बेटे-बेटियों (F-3) के मामलों में कट-ऑफ 8 सितंबर 2011 पर ही रुका हुआ है। सबसे लंबा इंतजार अमेरिकी नागरिकों के भाई-बहनों (F-4) को करना पड़ रहा है, जहां कट-ऑफ अब भी 1 नवंबर 2006 पर कायम है।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related