ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जब टेक्सास पर बिछती है नीले फूलों की चादर: ब्लूबोनेट्स का जादुई मौसम

जहां ठंडे इलाकों में चेरी ब्लॉसम की धूम होती है, टेक्सास में जंगली फूल ब्लूबोनेट्स भी कम सुंदर नहीं दिखता।

ब्लूबोनेट्स का जादुई मौसम / Tapasya

ठंड के लगभग जाते ही जहां एक ओर न्यूयॉर्क से वाशिंगटन तक चेरी ब्लॉसम वाले फूल खिले होते है। वही दूसरी तरफ टेक्सास में ब्लूबोनेट्स के फूल खिले होते है। अमेरिका के ठंडे इलाके में चेरी ब्लोसम के फूलों के फूलों की धूम होती है। फूलों से लदे पेड़ ऐसे दिखते है जैसे कोई परीलोक। इन फूलों में कोई सुगन्ध नहीं होती पर सुंदरता ऐसी की देखते-देखते ही मन करता है। 

जहां ठंडे इलाकों में चेरी ब्लॉसम की धूम होती है, टेक्सास में जंगली फूल ब्लूबोनेट्स भी कम सुंदर नहीं दिखता। ऐसा लगता है धरती ने खुद को नीले चादर से लपेट लिया हो। हालांकि इन फूलों में भी कोई खुश्बू नहीं होती लेकिन अगर आप दूर से देखें तो यह लेवेंडर के बगीचा सा दिखेगा। इनके खिलने से मुरझाने का समय चेरी ब्लॉसम की तुलना में कम होता है। वहीं ये पेड़ ना होके पौधों के रूप में होते हैं। 

अमेरिका में शादी को लेकर कोई तय जगह नियत नहीं। ऐसे में इन फूलों के बीच भी खूब शादियां होती हैं। वहीं ब्लूबोनेट्स को देखने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यह आपको टेक्सास के हाई वे के किनारे या कंट्री साइड देखने को मिलेगा। इनका चेरी ब्लॉसम की तरह को बगीचा नहीं होता। प्राकृतिक इनके खुद बगीचे के रूप में मैदानी भाग में बिखेरें रहती है। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in