ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रॉक बैंड निर्वाण और मेरे एक सुकून का सबब

मौसम चेक करने के बाद जाने क्या सूझा जो मैंने गूगल किया, फेमस राइटर और म्यूजिशियन इन वॉशिंगटन और मुझे निर्वाण बैंड का पता मिला।

 कर्ट कोबेन का घर। कर्ट कोबेन का घर। / Tapasya Chaubey

मैं कहती हूं न... किताब-संगीत और जगहें अपनी राह और राही दोनों खोज-खींच ही लेते हैं। वॉशिंगटन स्टेट जब जाने का प्लान बनाया तब तय नहीं था, इस जगह जाने का। तब तो केवल पहाड़, झरने, नदी, समुद्र आदि ही शामिल थे।

अचानक जिस जगह जाने का प्लान बना वह निर्वाणा/ निर्वाण बैंड था। यह बैंड 1990 के दशक में ग्रंज संगीत शैली के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय था। मैंने इनके कुछ गाने अमेरिका आने के बाद सुने। इन्हें जानने के पीछे एक किस्सा है। 

उन दिनों मैं प्रिंसटन, न्यू जर्सी  में रहती थी। मेरे पड़ोसी डेजी और म्यूगेल किताबों के साथ संगीत के भी शौकीन थे। एक शाम वे जब हमारे यहां खाने पर आए तो मेरी किताबों की शेल्फ पर Monk Who Sold His Ferrari देख कर म्यूगेल ने पूछा- तुमने सुना है- The man who sold the world ? 

यह भी पढ़ें: मेरी पसंद का ठिकाना, टर्की रन स्टेट पार्क

 

मेरी न के साथ उन्होंने निर्वाण बैंड के बारे में बताया। उनके जाने के बाद मैंने इस बैंड को सर्च किया और इनके लगभग सभी गाने सुने। कुछ ठीक लगे कुछ की रिकॉर्डिंग ठीक न लगी। 

समय के साथ मैं इस बैंड को भूल ही गई थी की टैकोमा, सिएटल के एक होटल में सोने से पहले मैं अगले दिन का मौसम चेक कर रही थी। कारण यहां हर मौसम में हर मौसम है शामिल है। मौसम चेक करने के बाद जाने क्या सूझा जो मैंने गूगल किया, फेमस राइटर और म्यूजिशियन इन वॉशिंगटन और मुझे निर्वाण बैंड का पता मिला। हालांकि यह बैंड अब बंद हो चुका है पर इस रॉक बैंड के जनक कर्ट कोबेन के घर का पता मिला।

कर्ट कोबेन ट्रिब्यूट गैलरी। / Tapasya Chaubey

वहां से थोड़ी दूर पर वह जगह भी मिली जहां कर्ट कोबेन अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बैंड के लिए प्रैक्टिस करते। वे दोस्त थे, क्रिस्ट नोवोसेलिक और डेव ग्रोह्न। यह म्यूजिक बैंड अपने उठान पर था कि कोबेन की मृत्यु के बाद बंद हो गया। और इस तरह निर्वाण अब बस लोगों की यादों तक ही सीमित रह गया है। 
 

विरासत का संरक्षण। / Tapasya Chaubey

वहीं जिस जगह कोबेन का घर है, वह इलाका थोड़ा सेडी सा है। सड़क के किनारे सिगार-स्मोक करते बेघर और नशे के आदि लोग दिख रहे थे।शहर भी पुराना बसा दिखता है। इनके घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं थी मरम्मत के कारणों से। पर इनका स्टूडियो देखा जा सकता है । हम लोग रविवार को पहुचे थे तो वह भी बंद मिला। पर मुझे सुकून था की यहां तक आ पायी। 

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?