ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

श्रीप्रिया रंगनाथन ने अमेरिका में भारतीय दूतावास से ली विदाई

रंगनाथन ने तीन वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को मज़बूत बनाने में दिए गए योगदान को रेखांकित किया।

 श्रीप्रिया रंगनाथन का कूटनीतिक करियर बेहद समृद्ध रहा है। श्रीप्रिया रंगनाथन का कूटनीतिक करियर बेहद समृद्ध रहा है। / Credit- X

भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीप्रिया रंगनाथन ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। उनके कार्यकाल के समापन को भारत-अमेरिका कूटनीतिक संबंधों के एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।  

रंगनाथन ने अपना अनुभव साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "डिप्टी चीफ ऑफ मिशन के रूप में अपना सफर समाप्त करते हुए मैं इस अविश्वसनीय सफर के लिए आभार प्रकट करती हूं। मेरा ये सफर अमेरिका में समकक्षों के साथ गहरी मित्रता और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के गर्मजोशी भरे सहयोग से भरपूर रहा है।" 

श्रीप्रिया रंगनाथन ने वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास और न्यूयॉर्क, शिकागो, सिएटल, सैन फ्रांसिस्को, ह्यूस्टन और अटलांटा में भारतीय वाणिज्य दूतावासों के अपने सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी की बदौलत उनका कार्यकाल समृद्ध और संतोषजनक रहा।  

तीन वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए रंगनाथन ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को मज़बूत बनाने में दिए गए योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा, रक्षा, संस्कृति और लोगों से लोगों के बीच संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने इसे भविष्य की साझेदारीकरार दिया।  

श्रीप्रिया रंगनाथन का कूटनीतिक करियर बेहद समृद्ध रहा है। 1994 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने से पहले, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर्स कर लिया था। वॉशिंगटन में तैनाती से पहले, वह 2018 से लेकर 2022 तक दक्षिण कोरिया में भारत की राजदूत रहीं। 

उन्होंने म्यांमार, तुर्की और हांगकांग में भी सेवाएं दी हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय एवं वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?