ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

विवेक रामास्वामी ने योग्यता आधारित इमिग्रेशन सिस्टम की जरूरत पर जोर दिया

रामास्वामी ने कहा कि देश में सिर्फ उन लोगों को प्रवेश मिलना चाहिए जो देश के लिए फायदेमंद हों। ऐसा माना जा रहा है कि रामास्वामी भविष्य में ट्रम्प सरकार का हिस्सा बन सकते हैं, हालांकि उन्होंने किसी पद के बारे में स्पष्ट नहीं किया है।

ट्रम्प के करीबी सहयोगी विवेक रामास्वामी ने भरोसा जताया है कि ट्रम्प की आने वाली सरकार देश को एकजुट करके रखेगी। / @VivekGRamaswamy

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके और डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सहयोगी विवेक रामास्वामी ने भरोसा जताया है कि ट्रम्प की आने वाली सरकार देश को एकजुट करके रखेगी। उन्होंने डेमोक्रेट्स से ट्रम्प को पद पर रहते हुए एक उचित मौका देने की अपील की है। रामास्वामी भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी हैं।

'This Week' में जोनाथन कार्ल के साथ बातचीत करते हुए, रामास्वामी ने ट्रम्प की तुलना तानाशाही शख्सियतों से करने वाली आलोचनाओं को कम करके आंका। उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रम्प का फोकस सभी अमेरिकियों के जीवन को बेहतर बनाने पर है।

कानूनी प्रवासियों की संतान के रूप में रामास्वामी ने योग्यता आधारित इमिग्रेशन सिस्टम की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि देश में सिर्फ उन लोगों को प्रवेश मिलना चाहिए जो देश के लिए फायदेमंद हों। ऐसा माना जा रहा है कि रामास्वामी भविष्य में ट्रम्प सरकार का हिस्सा बन सकते हैं, हालांकि उन्होंने किसी पद के बारे में स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने बस इतना बताया है कि उनसे ट्रम्प सरकार में काम करने के मौकों पर चर्चा चल रही है जहां वो एक बड़ा योगदान दे सकें।

रामास्वामी ने ट्रम्प के इमिग्रेशन नीतियों का भी समर्थन किया, जिसमें बड़े पैमाने पर निर्वासन प्लान शामिल है। उनका मानना है कि सख्ती से लागू करने से अवैध अप्रवासी खुद ही देश छोड़ने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि फेडरल फंड का इस्तेमाल बिना दस्तावेज वाले अवैध अप्रवासियों को मदद देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। ड्रीमर्स-जो लोग बचपन में ही अमेरिका आए थे– के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर, रामास्वामी ने ट्रम्प के रवैये के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन कानूनी तौर पर देश में प्रवेश करने की अहमियत पर जोर दिया।

 

Comments

Related