ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कभी टीवी न्यूज प्रोड्यूसर थीं, अब बनीं कोलकाता में अमेरिका की महावाणिज्य दूत

कैथी जाइल्स डियाज़ इससे पहले ब्रसेल्स, बेल्जियम में नाटो के अमेरिकी मिशन में पब्लिक अफेयर्स एडवाइजर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। विदेश मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया कार्यालय की निदेशक भी रही हैंं।

 विदेश मंत्रालय में शामिल होने से पहले कैथी टीवी न्यूज प्रोड्यूसर थी। विदेश मंत्रालय में शामिल होने से पहले कैथी टीवी न्यूज प्रोड्यूसर थी। / Photo - US Embassy and Consulates in India

भारत के कोलकाता में कैथी जाइल्स डियाज़ ने बतौर अमेरिकी महावाणिज्य दूत कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान महावाणिज्य दूत मेलिंडा पावेक की जगह ली है, जिन्होंने 18 अगस्त तक इस पद पर कार्य किया। 

नए महावाणिज्य दूत के रूप में कैथी जाइल्स डियाज़ भारत में अमेरिका के राजनयिक प्रयासों में योगदान देंगी। वह कोलकाता कांसुलर डिस्ट्रिक्ट में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भी काम करेंगी। इस जिले में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम और भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य आते हैं।



कैथी ने इस अवसर पर कहा कि मैं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं कोलकाता कांसुलर डिस्ट्रिक्ट के 11 राज्यों के लोगों व समुदायों से मिलने और अमेरिका-भारत साझेदारी की नींव को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।

कैथी जाइल्स डियाज़ इससे पहले ब्रसेल्स, बेल्जियम में नाटो के अमेरिकी मिशन में पब्लिक अफेयर्स एडवाइजर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। विदेश मंत्रालय में अपने विशिष्ट करियर के तहत अंतर्राष्ट्रीय मीडिया कार्यालय की निदेशक और लातविया के रीगा में अमेरिकी दूतावास में पब्लिक अफेयर्स ऑफिसर भी रही हैं। इसके अलावा उन्होंने टोक्यो, सैन सल्वाडोर और वाशिंगटन डीसी में भी सेवाएं दी हैं।

विदेश मंत्रालय में शामिल होने से पहले कैथी टीवी न्यूज प्रोड्यूसर थी और व्हाइट हाउस व विदेश मंत्रालय जैसी अहम बीट्स कवर करती थीं। उन्होंने एक इंटरनेशनल स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम को भी मैनेज किया था। 

कैथी जाइल्स डियाज़ ने वेलेस्ले कॉलेज से बायोलोजी और जापानी स्टडीज में स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड एनवार्यनमेंट साइंस में मास्टर्स डिग्री ली है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?