••
अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन की टीम में शामिल एसोसिएट अटार्नी जनरल भारतीय मूल की वनिता गुप्ता अगले साल की शुरुआत में पद छोड़ देंगी। वनिता गुप्ता उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की रहने वाली है। वनिता के पिता राजीव लोचन अपने परिवार के साथ करीब 40 साल पहले अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।

वनिता गुप्ता की पहचान न्याय की लड़ाई लड़ने वाली वकील के तौर पर रही है। फोटो : @TheJusticeDept