टेक्सास में वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद 50 वर्षीय भारतीय मूल के होटल मैनेजर का उसकी पत्नी और बेटे के सामने हत्या रोंगटे खड़े कर देने वाली है। यह घटना बुधवार सुबह डलास के 'डाउनटाउन सुइट्स' होटल में हुई। जिसमें चंद्र मौली 'बॉब' नागमलैया पर उसके सहयोगी ने हमला कर दिया। पिछले कुछ समय से अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया से लेकर आयरलैंड तक भारतीय मूल के लोगों पर जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आईं। बीते पांच दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका में दो अलग- अलग जगहों पर हुए हमलों में दो भारतीय व्यक्तियों की मौत हुई है। ऐसी घटनाएं अप्रवासियों के बीच एक भय का माहौल पैदा कर रही हैं। जिसके चलते अब प्रवासी समुदाय कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
चंद्र मौली नागमलैया की हत्या इतनी क्रूर है कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में भी कैद तस्वीरें किसी को भी विचलित कर सकती है। जांच के दौरान वीडियो में देखा गया कैसे कार्यस्थल पर सहकर्मी के साथ हुए विवाद के बाद उनका सिर कलम कर दिया गया। नागलैया एक मोटल मैनेजर थे। दरअसल, नागलैया की उनके सहकर्मी से काम को लेकर कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। नागलैया भारत से बेहतर जीवन का सपना लेकर अमेरिका आए थे लेकिन उनकी हत्या के साथ हंसता खेलता पूरा परिवार तबाह हो गया।
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login