ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सरे में एक्सटॉर्शन की घटनाएं बढ़ी, आत्मरक्षा के लिए 500 गन लाइसेंस की मांग

बाजवा ने हालात की गंभीरता बताते हुए कहा कि लोगों को अब “ब्रिटिश कोलंबिया के विजिलांटे काउबॉय” बनने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर / Pexels

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में जबरन वसूली से जुड़ी हिंसा बढ़ने के बीच सरे (Surrey) के निवासी विक्रम बाजवा ने नागरिकों को आत्मरक्षा के लिए हथियार देने की मांग उठाई है। उन्होंने प्रीमियर डेविड एबी को पत्र लिखकर खुद समेत प्रभावित लोगों के लिए 500 गन लाइसेंस जल्द जारी करने और इसके लिए एक आपातकालीन बिल लाने की अपील की है।

बाजवा ने हालात की गंभीरता बताते हुए कहा कि लोगों को अब “ब्रिटिश कोलंबिया के विजिलांटे काउबॉय” बनने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, डर और चिंता के माहौल में लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जी रहे हैं, आवाजाही सीमित हो गई है और सामाजिक गतिविधियों से बचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ‘इंडियन टेकओवर’ विवाद पर बर्ट ठाकुर का जवाब- भारतीयों ने अमेरिकी सपने को जिया

उन्होंने दावा किया कि 15 जनवरी के बाद सरे में चार जबरन वसूली से जुड़े शूटआउट, इसके अलावा चार अन्य गोलीबारी की घटनाएं और साल की शुरुआत से अब तक 34 एक्सटॉर्शन केस सामने आ चुके हैं। बाजवा के अनुसार, सालाना पांच लाख डॉलर तक की आय वाले कारोबारी सबसे ज्यादा निशाने पर हैं।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related