ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

स्पाइसजेट ने होली पर यात्रियों को दिया रंगों से भरा सरप्राइज़!

2014 से चली आ रही परंपरा के तहत होली के इस जश्न ने उड़ान से पहले यात्रियों को एक यादगार अनुभव दिया।

माहौल को और खास बनाने के लिए, सभी को गुजिया भी परोसी गई। / X @flyspicejet

स्पाइसजेट ने होली के अवसर पर दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को एक खास तोहफा पेश दिया। चुनिंदा उड़ानों पर यात्रियों को अनोखा सरप्राइज़ दिया गया। एयरलाइन क्रू ने 'बलम पिचकारी' पर खासतौर से कोरियोग्राफ़ किया गया डांस परफॉर्मेंस पेश किया। 

2014 से चली आ रही परंपरा के तहत होली के इस जश्न ने उड़ान से पहले यात्रियों को एक यादगार अनुभव दिया। जैसे ही यात्री विमान में सवार हुए, क्रू ने उन्हें चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। विमान के उड़ान भरने तक क्रू ने अपने जोश और ऊर्जा से यात्रियों को ‘बलम पिचकारी’ की धुन पर झूमने पर मजबूर कर दिया। 

ये भी देखें - तनिष्क ने अमेरिका में किया अपना विस्तार, इस शहर में खोला 5वां स्टोर

हंसी, तालियों और रंगों के इस माहौल को और खास बनाने के लिए, सभी को गुजिया भी परोसी गई। ये पूरा परफॉर्मेंस खड़े विमान में हुआ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दरवाजे खुले रखे गए थे। यात्रियों ने इस अनोखे अनुभव को सराहा। हर कोई कैमरों में इस पल को कैद करता नजर आया।  

स्पाइसजेट के चीफ बिज़नेस ऑफिसर देबोजो महर्षि ने कहा, "होली एक ऐसा त्योहार है जो दुनिया को खुशियों के रंगों में रंग देता है। स्पाइसजेट में हमें गर्व है कि हम अपने यात्रियों के साथ इस जश्न को मना रहे हैं। हमारे अद्भुत क्रू ने उड़ान को एक उत्सव में बदल दिया जिससे यात्रियों को भारत की सांस्कृतिक झलक मिली। हम सभी को रंगों, प्यार और सुरक्षित यात्रा से भरी होली की शुभकामनाएं देते हैं!"

स्पाइसजेट की यह अनोखी पहल साबित करती है कि उड़ान सिर्फ एक सफर नहीं बल्कि भारतीय त्योहारों की खुशबू से महकता अनुभव भी हो सकता है। चंदन के टीके से लेकर ‘बलम पिचकारी’ की धुन और गुजिया के स्वाद तक, स्पाइसजेट ने इस होली को और खास बना दिया।
 



Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in