ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका@250: रो खन्ना का फिलाडेल्फिया में व्याख्यान, 28 जुलाई को

कैलिफोर्निया से सांसद 28 जुलाई को अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर चर्चा करेंगे और देश के भविष्य के लिए अपना विजन बताएंगे।

 भारतवंशी सांसद रो खन्ना भारतवंशी सांसद रो खन्ना / X

भारतीय मूल के अमेरिकी प्रतिनिधि रो खन्ना 28 जुलाई को फिलाडेल्फिया में एक सार्वजनिक भाषण देंगे, जिसमें वे अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर विचार करेंगे और देश के भविष्य के लिए अपना दृष्टिकोण पेश करेंगे।

'अमेरिका एट ए क्रॉसरोड्स: ए विजन फॉर द फ्यूचर ऑन अवर 250th एनिवर्सरी' विषयक यह कार्यक्रम पार्कवे सेंट्रल लाइब्रेरी के मोंटगोमरी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसे सोशल साइंस और हिस्ट्री डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसमें शामिल होना मुफ्त है।



X पर एक पोस्ट में इस इवेंट की घोषणा करते हुए, खन्ना ने लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और इस मौके को पेन्सिलवेनिया के साथ अपने निजी जुड़ाव से जोड़ा। खन्ना ने लिखा कि हमारी 250वीं वर्षगांठ पर और एक नया अमेरिका बनाने के तरीके पर विचार करने के लिए 28 जुलाई को फिलाडेल्फिया में मेरे साथ जुड़ें।

हकौल खन्ना मेरा जन्म हमारी 200वीं वर्षगांठ (बाइसेंटेनियल) के दौरान बक्स काउंटी में हुआ था और मेरा मानना ​​है कि अब हमारे शुरुआती आदर्शों के अनुरूप एक नई नैतिक दिशा की ओर बढ़ने का समय आ गया है।

ईवेंट के विवरण के अनुसार, खन्ना, जो 2017 से कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, देश के इतिहास पर विचार करेंगे और उन विकल्पों पर चर्चा करेंगे जो अगले 250 वर्षों को आकार दे सकते हैं।

कार्यक्रम के अनुसार, खन्ना 'अमेरिकन ड्रीम' को नया रूप देने, लोकतंत्र को मजबूत करने और ऐसी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपना विजन पेश करेंगे जो सभी के लिए काम करे।

यह लेक्चर संयुक्त राज्य अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में हो रहे कार्यक्रमों के साथ हो रहा है। आयोजक इसे खन्ना के लिए अपने जन्मस्थान लौटने और देश के भविष्य पर अपना नजरिया साझा करने के अवसर के रूप में देखते हैं।

यह ईवेंट फिलाडेल्फिया में 1901 वाइन स्ट्रीट पर स्थित पार्कवे सेंट्रल लाइब्रेरी में होगा। यह लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर मोंटगोमरी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सोशल साइंस और हिस्ट्री डिपार्टमेंट इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?