ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नीरव शाह मेन सीनेट की दौड़ से हटे, ट्रॉय जैक्सन का समर्थन

CDC के पूर्व अधिकारी शाह ने अपना डेमोक्रेटिक प्राइमरी अभियान रोकने के बाद ट्रॉय जैक्सन का समर्थन किया।

 नीरव शाह ने मेन सीनेट के पूर्व प्रेसिडेंट ट्रॉय जैक्सन का समर्थन किया है। नीरव शाह ने मेन सीनेट के पूर्व प्रेसिडेंट ट्रॉय जैक्सन का समर्थन किया है। / X/@IA_Impact

भारतीय मूल के डॉक्टर और 'मेन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन' के पूर्व डायरेक्टर डॉ. नीरव शाह ने मेन से अमेरिकी सीनेट के लिए डेमोक्रेटिक नॉमिनेशन की अपनी मुहिम रोक दी है और मेन सीनेट के पूर्व प्रेसिडेंट ट्रॉय जैक्सन का समर्थन किया है।

शाह ने 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके अपने फैसले की घोषणा की। शाह ने बयान में कहा- मेन के डेमोक्रेट्स से: डेमोक्रेटिक पार्टी के एकजुट हुए बिना सुजैन कॉलिन्स को हराया नहीं जा सकता। और हम एक-दूसरे का सम्मान किए बिना एकजुट नहीं हो सकते। इस दौड़ में आपने चाहे जिसका भी समर्थन किया हो, मैं हम सभी से आने वाले हफ्तों में यह याद रखने की अपील करता हूं।

यह भी पढ़ें: नीरव शाह की योजना, कैसे होगी मेन के बुजुर्ग निवासियों की मदद

अपने बयान में शाह ने रिपब्लिकन सीनेटर सुजैन कॉलिन्स की आलोचना की, जो छठी बार चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने तर्क दिया कि वह मॉडरेट (मध्यमार्गी) नहीं हैं। उन्होंने इराक युद्ध, अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट के लिए फंडिंग और सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ब्रेट कवाना के कन्फर्मेशन पर उनके वोटों का जिक्र किया।

शाह ने यह भी कहा कि वह इस दौड़ में इसलिए शामिल हुए थे क्योंकि वह इस बात को स्वीकार नहीं कर सकते थे कि सुजैन कॉलिन्स आसानी से छठी बार जीत जाएं, जबकि उसी समय मेन के परिवारों को उनके वोटों की कीमत चुकानी पड़ रही है।
 



शाह ने उसी दिन अपना नाम वापस लिया जिस दिन मेन (Maine) की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट शेना बेलोज ने अपना सीनेट कैंपेन रोक दिया, जबकि मेन बीयर कंपनी के को-फाउंडर डैन क्लेबन ने एक दिन पहले ही अपनी दावेदारी खत्म कर दी थी।

शाह और क्लेबन दोनों ने जैक्सन का समर्थन किया, जबकि बेलोज ने किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया। कैंपेन में यह बदलाव बैंगर में 25 जुलाई को होने वाले मेन डेमोक्रेटिक पार्टी के नॉमिनेशन कन्वेंशन के लिए डेलीगेट्स को चुनने के लिए हुई काउंटी कॉकस (बैठकों) के बाद हुआ।

डेमोक्रेटिक नॉमिनेशन इस महीने की शुरुआत में तब खाली हो गया था जब प्राइमरी जीतने वाले ग्राहम प्लैटनर ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद अपना नाम वापस ले लिया था; उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।

शाह, जो गुजराती मूल के हैं और जिनके माता-पिता 1970 के दशक में अमेरिका आकर बस गए थे, पहले बाइडन प्रशासन के तहत U.S. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) में प्रिंसिपल डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान मेन में पब्लिक हेल्थ रिस्पॉन्स का नेतृत्व करने के लिए पूरे राज्य में पहचान मिली।

इससे पहले, शाह ने 2025-26 में मेन के गवर्नर पद के लिए डेमोक्रेटिक नॉमिनेशन पाने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और हैना पिंग्री के बाद दूसरे स्थान पर रहे। 'न्यू इंडिया अब्रॉड' की पिछली रिपोर्ट के अनुसार, प्लैटनर के नाम वापस लेने के बाद उन्होंने 9 जुलाई को अपना सीनेट कैंपेन शुरू किया था।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?