ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई को जाएंगे भारत, 1 जून को पीएम मोदी से मुलाकात

यू मिन आंग ह्लाइंग ने इस साल अप्रैल में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा है।

 म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग और पीएम मोदी। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग और पीएम मोदी। / courtesy: X/@narendramodi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न‍िमंत्रण पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग पांच द‍िवसीय भारत यात्रा पर 30 मई को आएंगे। यू मिन आंग ह्लाइंग ने इस साल अप्रैल में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा है।
 
म्यांमार संघ गणराज्य के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई को सुबह 9 बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन करेंगे। इसके उपरांत वे 10:20 बजे महाबोधि मंदिर तथा दोपहर 1 बजे बकरौर स्थित सुजाता मंदिर का भ्रमण करेंगे। उसी दिन शाम 4:30 बजे वे दिल्ली के एएफएस पालम पहुंचेंगे। उसके बाद शाम 6:30 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ होटल आईटीसी मौर्य में बैठक करेंगे।

31 मई 2026 को सुबह 10 बजे म्यांमार-भारत व्यापार मंच का आयोजन किया जाएगा। 1 जून को 11:30 बजे राष्‍ट्रपत‍ि ह्लाइंग की प्रधानमंत्री के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक होगी। इसके बाद 12:55 बजे हैदराबाद हाउस में प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा।

उसी दिन शाम 4:15 बजे उनकी माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ राष्ट्रपति भवन में बैठक निर्धारित है। इसके बाद 5 बजे वे राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर में आयोजित ‘द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन’ प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

2 जून को राष्‍ट्रपत‍ि ह्लाइंग 11:30 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे उनकी महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ लोक भवन, मुंबई में बैठक आयोजित होगी। 3 जून को सुबह 10:30 बजे राष्‍ट्रपत‍ि ह्लाइंग का प्रस्थान निर्धारित है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि म्यांमार भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीति के संगम पर है। राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के भारत के आधिकारिक दौरे से दोनों देशों के बीच कई तरह के संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें न्यू इंडिया अब्रॉड

Comments

Related