ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

USCIS में 1.1 करोड़ से अधिक आव्रजन मामले लंबित

यूएस में नई आव्रजन नीति, प्रवर्तन एजेंसियों की अवैध प्रवासन सख्ती के बीच पिछले तीन महीने से इमीग्रेशन से जुड़े 1 करोड़ 10 लाख से अधिक मामले लंबित हैं।

 अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं विभाग का लोगो अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं विभाग का लोगो /

यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (IRCC) के अनुसार, 18,000 से ज्यादा भारतीय बिना किसी कानूनी स्थिति के अमेरिका में रह रहे हैं। हालांकि प्यू रिसर्च सेंटर और न्यूयॉर्क के सेंटर फॉर माइग्रेशन स्टडीज ने 2022 में यह संख्या 700,000 बताई है। वहीं माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने 375,000 का अनुमान लगाया है।  यह मामला सिर्फ एक देश के नागरिकों को लेकर है। ऐसे में अन्य सभी को मिलाकर देखें तो आंकड़ा काफी अधिक हो जाएगा। बात नई आव्रजन नीति के तहत एक्शन की हो तो अंदाजा भी इन्हीं आंकड़ों से लग जाता है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही यानी  1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2025 के बीच 1.13 करोड़ से ज्यादा लंबित आव्रजन मामले दर्ज किए गए। 

 रिपोर्ट के मुताबिक,USCIS ने अपने "फ्रंटलॉग" में 34,000 से ज्यादा ऐसे मामलों की सूचना दी है, जिनमें सेवा केंद्रों और लॉकबॉक्स पर प्राप्त ऐसे आवेदन शामिल हैं जिन्हें अभी तक या तो खोला या रसीदें जारी नहीं की गई हैं। एक साल के भीतर यह पहली मौका है जब एजेंसी ने इतनी संख्या में लंबित आव्रजन से जुड़े मामलों की जानकारी दी थी। 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?