ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बेंगलुरू से अबू धाबी आना-जाना और भी आसान, इंडिगो ने शुरू की सीधी उड़ान

इंडिगो में ग्लोबल सेल्स के प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि बेंगलुरु इंडिगो नेटवर्क का दसवां शहर है जो अबू धाबी और भारत के बीच सीधी उड़ानें प्रदान करेगा। नई उड़ानों से भारत और यूएई के बीच यात्रा, व्यापार और पर्यटन को और मजबूती मिलेगी। 

 इंडिगो अब अबू धाबी से भारत के 10 शहरों के लिए सप्ताह में 75 उड़ानें संचालित करेगी।  इंडिगो अब अबू धाबी से भारत के 10 शहरों के लिए सप्ताह में 75 उड़ानें संचालित करेगी। / Courtesy Photo

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने बेंगलुरु और अबू धाबी के बीच नई सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। ये उड़ानें 1 अगस्त 2024 से शुरू होंगी और मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह बार संचालित होंगी। इससे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को यात्रा का एक और बेहतर विकल्प मिल सकेगा। 

इंडिगो में ग्लोबल सेल्स के प्रमुख विनय मल्होत्रा ने सस्ती, समय पर और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए एयरलाइंस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ान की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। बेंगलुरु इंडिगो नेटवर्क का दसवां शहर है जो अबू धाबी और भारत के बीच सीधी उड़ानें प्रदान करेगा। नई उड़ानों से भारत और यूएई के बीच यात्रा, व्यापार और पर्यटन को और मजबूती मिलेगी। 

इस रूट को मिलाकर अब इंडिगो अबू धाबी से भारत के 10 शहरों के लिए सप्ताह में 75 उड़ानें संचालित करेगी। अबू धाबी अपने शहरीकरण, प्रभावशाली वास्तुकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। यहां शेख जायद मस्जिद, फेरारी वर्ल्ड, लौवर अबू धाबी और यस द्वीप जैसे कई आकर्षण हैं। 

'भारत की सिलिकॉन वैली' और 'भारत के स्टार्ट-अप हब' के नाम से मशहूर बेंगलुरु कर्नाटक राज्य की राजधानी है। यह भारत के उच्च तकनीक उद्योग का एक प्रमुख केंद्र है। यह शहर अपने पार्क, नाइटलाइफ़ और कब्बन पार्क, लाल बाग बॉटनिकल गार्डन व बेंगलुरु पैलेस जैसे सांस्कृतिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

इंडिगो के अनुसार फ्लाइट 6ई 1438 बेंगलुरु से स्थानीय समयानुसार रात 9:25 बजे प्रस्थान करेगी और अबू धाबी में रात 11:30 बजे पहुंचेगी। मंगलवार को छोड़कर इसकी फ्लाइट रोजाना होगी। वापसी में फ्लाइट 6ई 1439 अबू धाबी से स्थानीय समयानुसार 12:30 बजे उड़ेगी और सुबह 5:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। बुधवार को छोड़कर सप्ताह में रोज उड़ानें होंगी।
 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?